एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारतीय टीम ने सीमित ओवरों और टेस्ट मैच के लिए एक साथ अभ्यास किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसे देख कर समझा जा सकता है कि खिलाड़ी सफेद और लाल गेंद प्रारूप का अभ्यास एक साथ कर रहे हैं.

सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अपने पहले पूर्ण नेट सत्र में सफेद (सीमित ओवरों) और लाल (टेस्ट मैच) गेंद से एक साथ सभी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया. शनिवार को पहले अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों ने जिम और रनिंग सत्र में भाग लिया था. खिलाड़ियों ने दूसरे दिन मैदान पर अभ्यास करना सही समझा.

भारतीय दल के साथ टेस्ट विशेषज्ञ भी यात्रा कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसे देख कर समझा जा सकता है कि खिलाड़ी सफेद और लाल गेंद प्रारूप का अभ्यास एक साथ कर रहे हैं.

भारत के दो विशेषज्ञ स्लिप क्षेत्ररक्षकों विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय तक लाल गेंद के साथ कैच अभ्यास करते हुए देखा गया. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के नये तेज गेंदबाज टी नटराजन नेट पर सफेद कूकाबुरा के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. नटराजन ने दिन के नेट सत्र में सफेद गेंद के लगभग सभी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की.

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘हमने उन्हें आईपीएल में भी बहुत सफलता के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा है और पहली बार भारतीय दल के लिए चुने जाने के बाद यहां नटराजन नेट सत्र में गेंदबाजी कर रहे हैं. सपना सच होने जैसा पल.’’ सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘प्रेरक कहानी’.

चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन जैसे टेस्ट दल के खिलाड़ी केवल लाल गेंद से प्रशिक्षण लेंगे जबकि दोनों टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी अभ्यास कार्यक्रम के अनुसार दोनों गेंद से होने वाले सत्रों में भाग लेंगे.

नेट पर दोनों प्रारूपों के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास इसलिये कराया जा रहा ताकि वे परिस्थितियों के साथ ठीक से सामंजस्य बैठा सकें. टेस्ट टीम के खिलाड़ियों ने मार्च के पहले सप्ताह के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सीमित ओवरों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को टेस्ट मैच के लिए दो अभ्यास मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से एक मैच गुलाबी गेंद (डे-नाइट) से होगा. टीम प्रबंधन चाहता है कि इन मैचों से पहले टेस्ट विशेषज्ञों को जितना संभव हो उतना नेट अभ्यास मिल सके.

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय 69 दिन के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर है. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले वनडे के साथ होगी. इसके बाद 29 नवंबर को दूसरा वनडे और 02 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा. वहीं 04 दिसंबर से 08 दिसंबर के बीच टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इसके बाद 17 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget