एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत को इंदौर में पहली बार मिली टेस्ट हार, 3 पॉइंट्स में समझें 'रोहित ब्रिगेड' ने कैसे गंवाया मैच

India vs Australia: भारत को इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की रोहित की कप्तानी में यह पहली टेस्ट हार रही.

India vs Australia Indore Test: भारत को इंदौर में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की यह इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहली टेस्ट हार रही. इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारत को पहली बार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इंदौर में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण खराब बैटिंग परफॉर्मेंस रहा. इसके साथ-साथ पिच की स्थिति भी भारत की हार में अहम रही.

खराब बैटिंग परफॉर्मेंस -

इंदौर टेस्ट में भारत का बैटिंग लाइन-अप ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते दिखाई दिए. ओपनर रोहित और शुभमन गिल टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके. रोहित पहली और दूसरी पारी में 12-12 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसी तरह विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी सस्ते में पवेलियन लौटे.

ऑस्ट्रेलिया का खतरनाक बॉलिंग अटैक -

कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए. उन्होंने पहली पारी में 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इसके बाद दूसरी पारी में और भी ज्यादा खतरनाक गेंदबाजी की. लायन ने 23.3 ओवरों में 64 रन देकर 8 विकेट झटके. वे भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित रहे.

भारत की हार में पिच की अहम भूमिका -

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच भारत के लिए काल की तरह साबित हुई. यहां पहले दिन से ही गेंदबाजों को काफी टर्न मिल रहा था. यही वजह रही कि टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ. रोहित, विराट, शुभमन और अय्यर समेत कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं सका. हालांकि पुजारा ने दूसरी पारी में काफी मशक्कत के साथ अर्धशतक जड़ा. 

यह भी पढ़ें : WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानें पॉइंट्स टेबल में अब किस नंबर पर है टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget