एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में हो सकती है डेविड वॉर्नर की वापसी, कप्तान टिम पेन ने दिए संकेत

दूसरे टेस्ट में हार के बाद मैच कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने संकेत दिए हैं कि सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में टीम में सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर की वापसी हो सकती है.

Boxing day test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत लिया. बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार से चार मैचों की ये सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. सीरीज का तीसरा टेस्ट अब चार जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर सामने आई है.

दरअसल, दूसरे टेस्ट में हार के बाद मैच कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने संकेत दिए हैं कि सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में टीम में सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर की वापसी हो सकती है.

बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार के बाद पेन ने पत्रकारों से कहा, "डेविड वॉर्नर काफी सही लग रहे हैं. उन्होंने विकेटों के बीच दौड़ लगानी शुरु कर दी है, जो ये संकेत देता कि वह तीसरे टेस्ट के लिए सही हैं. यह हमारे लिए शानदार खबर है."

बता दें कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वॉर्नर को ग्रोइन इंजरी हुई थी. इसके बाद वह तीसरे वनडे, तीन मैचों की टी20 सीरीज और पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे. अब अगर तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी होती है, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मज़बूत हो जाएगी.

घर में भारत के खिलाफ बढ़िया रहा है वॉर्नर का प्रदर्शन

भारत के खिलाफ वॉर्नर ने घर में अब तक आठ टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.50 की औसत से 693 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले हैं. वहीं उनका उच्चतम स्कोर 180 रन रहा है.

पेन ने विल पुकोव्स्की के बारे में भी दिया अपडेट

वहीं पहले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले विल पुकोव्स्की के बारे में कप्तान पेन ने कहा, "पुकोव्स्की खेल में वापसी से बहुत दूर नहीं हैं. वह वापसी करने के बेहद करीब हैं." बता दें कि पहले अभ्यास मैच के दौरान पुकोव्स्की के हेल्मेट पर गेंद लगी थी, जिसके बाद वह कन्कशन हो गए थे.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, जानें किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया कौनसा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: अर्धशतक के करीब ग्लेन फिलिप्स, मुश्किल में भारत; न्यूजीलैंड 200 की ओर
LIVE: अर्धशतक के करीब ग्लेन फिलिप्स, मुश्किल में भारत; न्यूजीलैंड 200 की ओर
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget