एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सिडनी में छह साल बाद फ्लॉप हुए डेविड वॉर्नर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

सिडनी के मैदान पर वॉर्नर ने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बीते छह साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वह इस मैदान पर पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

India vs Australia, Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) हमेशा से फेवरिट टेस्ट वेन्यू रहा है. वॉर्नर ने इस मैदान पर अब तक 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए हैं. सिडनी के मैदान पर वॉर्नर ने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बीते छह साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वह इस मैदान पर पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

तीसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर को पांच रनों के निजी स्कोर पर स्लिप में कैच आउट कराया. बीते छह साल में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो वॉर्नर ने यहां हर मैच में कम से कम एक-एक अर्धशतक या शतक ज़रूर लगाया है. खासतौर पर पहली पारी में यहां वॉर्नर का बल्ला जरूर चला है. लेकिन आज भारत के सामने वॉर्नर फ्लॉप हो गए.

2014-15 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था तब वॉर्नर ने यहां पहली पारी में 101 और दूसरा पारी में चार रन बनाए थे. इसी तरह 2015-16 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वॉर्नर ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद 2016-17 में वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर 113 और 55 रनों की पारी खेली थी. इसी तरह 2017-18 में एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने इस मैदान पर 56 रन बनाए थे.

भारत के साथ जारी इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 2019-20 सत्र में न्यूजीलैंड का सामना किया था और उस मैच में वॉर्नर ने 45 और 111 नाबाद रनों की पारी खेली थी. अब देखना यह है कि वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बड़ी पारी खेलकर अपने इस रिकार्ड को बरकरार रख पाते हैं या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 67* और स्टीव स्मिथ 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका. भारत के लिए डेब्यू मैन नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन, पुकोव्स्की और लाबुशेन ने जड़े अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget