एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं चोटिल डेविड वॉर्नर, अभी पूरी तरह नहीं हुए हैं फिट

डेविड वॉर्नर को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह तीसरे वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पहले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अब भी अपनी ग्रोइन इंजरी (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं. ऐसे में वह भारत के खिलाफ 07 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं.

इस 34 साल के खिलाड़ी को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में यह चोट लगी थी, जिसके बाद वह तीसरे वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पहले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे.

चार मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर की काफी कमी खल रही है और टीम अच्छी शुरूआत करने में नाकाम रही है. यहां दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी पूरी टीम 195 रन पर ऑल आउट हो गयी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेच कोच जस्टिन लैंगर ने चैनल सेवन के लिए रिकी पोंटिंग को दिये इंटरव्यू में कहा, "डेविड वॉर्नर से ज्यादा पेशेवर शायद कोई और नहीं हो और वह सब कुछ कर रहे है जो संभव है. मुझे अब भी उम्मीद है कि वार्नर तीसरे टेस्ट से पहले चोट से उबर जाएंगे."

लैंगर ने आगे कहा कि मैच से पहले हमने उसे बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा. उन्होंने आज दोपहर में भी एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) में बल्लेबाजी की. वह बल्लेबाजी अभ्यास में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन उनके ग्रोइन में अब भी समस्या है. हमें पता है कि उनकी मौजूदगी से टीम को कितना फायदा होगा.

गौरतलब है कि वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रही है, जिससे टीम के कोच काफी निराश हैं. उन्होंने कहा, "हम मैच में पकड़ नहीं बना पा रहे हैं. अगर आप पहले टेस्ट और इस मैच की पहली पारी को देखेंगे तो हम साझेदारी बनाने में नाकाम रहे हैं. हमें इस मामले में काफी सुधार करना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
LIVE: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget