एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 100वां टेस्ट खेलने जा रहे चेतेश्वर पुजारा बोले- अभी 35 साल का हुआ हूं...

India vs Australia: चेतेश्वर पुजारा दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने करियर का सौवां टेस्ट खेलेंगे. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 13वें क्रिकेटर होंगे.

Cheteshwar Pujara On His 100th Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे. वह सौ या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले भारत के 13वें क्रिकेटर होंगे. पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट से पहले बयान दिया है. उनका कहना है कि वह कितने समय तक खेलेंगे इसके बारे में नहीं बल्कि एक बार में केवल एक ही मैच के बारे में सोचते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 

पैशन ही बना प्रोफेशन

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कहा, मैं अपने लिए कोई लक्ष्य निर्धारित करना नहीं चाहता. मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं. मैं कितना लंबा खेल सकता हूं यह सोचने के बजाए एक बार में एक टेस्ट मैच के बारे में सोचता हूं. पुजारा ने आगे कहा, खेल का आनंद लेना महत्वपूर्ण है. अपने खेल में शीर्ष पर होना महत्वपूर्ण है. जब आप योगदान देने में सक्षम नहीं होते हैं, या आप अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के अनुसार प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो आप अगले कदम पर विचार कर सकते हैं. मैं अभी 35 साल का हुआ हूं. मेरे पास अभी भी कुछ समय है. पुजारा के मुताबिक, मेरा पैशन ही मेरा प्रोफेशन बन गया. 

2010 में किया था डेब्यू

चेतेश्वंर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक पुजारा 99 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई कीर्तमान स्थापित किए. उन्होंने अपने बैटिंग के दम पर भारत को कई टेस्ट जिताए हैं. पुजारा 99 टेस्ट की 169 पारियों में 7021 रन बनाए हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनके नाम 19 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 206 रन नॉट आउट है. 

WTC फाइनल के लिए जीत जरूरी

सौवें टेस्ट के दौरान पुजारा को चीयर करने के लिए उनका परिवार अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद रहेगा. बातचीत के दौरान पुजारा ने कहा, हां यह मेरा 100वां टेस्ट होगा. लेकिन आपको अभी भी टीम के लिए काम करना है और आप उस पर थोड़ा ध्यान देते हैं. हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज खेल रहे हैं. पुजारा के मुताबिक, दूसरा मैच मेरा 100वां टेस्ट होगा, लेकिन इसके बाद दो और टेस्ट होंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए जीतना बहुत महत्वपूर्ण होगा. 

यह भी पढ़ें:

Women's T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हराकर ग्रुप में टॉप पर पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल में कौन कहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget