एक्सप्लोरर

Women's T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हराकर ग्रुप में टॉप पर पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल में कौन कहां

Women's T20 WC: भारतीय महिला टीम बुधवार को टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम को बड़े अंतर से हराती है तो वह ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच जाएगी.

Women T20 WC 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेन टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा. टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया था. हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी. दूसरे मैच में भी भारत की नजर जीत पर होगी. बीते कुछ समय से अगर देखा जाए तो टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है. भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ अब तक लगातार 5 मैच जीत चुकी है. अगर भारत 15 फरवरी को वेस्टइंडीज को बेहतर अंतर से हराने में सफल रहा तो टीम इंडिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच सकती है. आइए आपको लेटेस्ट पॉइंट टेबल के बारे में बताते हैं. 

दूसरे स्थान पर भारत

आईसीसी वुमेन टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ग्रुप 2 में रखा गया है. इस ग्रुप में इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें भी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर है. भारत ने एक मैच खेला है जिसमें जीत दर्ज की. वहीं इंग्लैंड की टीम एक मैच खेलने के बाद ग्रुप में शीर्ष पर है. दरअसल ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने के लिए टीम इंडिया का नेट रन रेट जिम्मेदार है. एक मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट +0.497 है. जबकि इंग्लैंड का नेट रन रेट +2.497 है. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का -0.497, आयरलैंड का -2.215 और वेस्टइंडीज का -2.767 नेट रन रेट है. इस ग्रुप में अभी तक भारत और इंग्लैंड को जीत मिली है. बाकी सभी टीमों को अब तक हार का सामना करना पड़ा है. 

ग्रुप-1 में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-1 में शीर्ष पर बरकरार है. कंगारू टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं जिन्हें जीतने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था. जबकि दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को मात दी. ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने 2-2 मैच जीते हैं. कंगारू टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है. ऑस्ट्रेलिया नेट रन रेट +2.834 है. जबकि श्रीलंका का +0.430 है. साउथ अफ्रीका की टीम +1.550 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को अभी जीत का इंतजार है. बांग्लादेश का -0.720 नेट रन रेट है. जबकि न्यूजीलैंड का -4.050 नेट रन रेट है और वह पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर है. 

यह भी पढ़ेें:

Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम से पार पाना वेस्टइंडीज के लिए आसान नहीं, जानें हेड टू हेड आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget