एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर का बाहर रहना तय

IND vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कैमरून ग्रीन को लगी उंगली में चोट के बाद वह अभी तक इससे पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 9 फरवरी से खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. दरअसल टीम के अहम खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अभी तक अपनी उंगली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और इस कारण उनका नागपुर टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल दिख रहा है. ग्रीन की उंगली में चोट लगने के बाद उसकी सर्जरी की गई थी जिसमें उन्हें अभी तक पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा और समय लगेगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय बेंगलुरु के समीप अलूर क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास कर रही है जहां पर कैमरून ग्रीन ने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करना शुरु कर दिया है, लेकिन उनको अभी गेंदबाजी करने में थोड़ा और समय लगेगा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि ग्रीन को लेकर अभी वह पूरी तरह से उनके पहले टेस्ट में खेलने को लेकर कुछ भी नहीं कह सकते हैं.

पैट कमिंस ने फॉक्स क्रिकेट पर दिए अपने बयान में गुरुवार को कहा कि मुझे पता है कि वह पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएगा. अगला हफ्ता हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. मुझे लगता है कि इस तरह की चोट जल्दी ठीक हो जाती है और हमें उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक इसमें काफी सुधार भी देखने को मिल सकता है.

मिचेल स्टार्क पहले ही नागपुर टेस्ट मैच से हो चुके हैं बाहर

मौजूदा समय वर्ल्ड क्रिकेट के घातक तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पायेंगे. दरअसल स्टार्क अभी भी अपने बाएं हाथ की उंगली में लगी चोट की वजह से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है.

दोनों ही टीमों के बीच में खेली जाने वाली इस 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जहां 9 फरवरी को खेला जाएगा वहीं दूसरा मुकाबला 17 से 21 फरवरी तक नई दिल्ली में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से यह काफी अहम सीरीज मानी जा रही है.

 

ये भी पढ़े...

Sanju Samson: 'एक मैच खिलाकर दूसरे में ड्रॉप करना गलत, कुछ मौके तो देने चाहिए', संजू सैमसन के फेवर में आया रॉबिन उथप्पा का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND A vs SL A Final: फाइनल में टीम इंडिया ने बना दिए 377 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में ठोके 94; तिलक वर्मा भी चमके
फाइनल में टीम इंडिया ने बना दिए 377 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में ठोके 94
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा तूफान कभी नहीं देखा होगा
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा तूफान कभी नहीं देखा होगा

वीडियोज

BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
Viral Video : ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
Father's Day 2026: कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
Embed widget