एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दूसरे वनडे में दिखा मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी का कहर, पावर प्ले में झटके 4 विकेट

India vs Australia: विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवरों के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए थे.

India vs Australia, 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कंगारू टीम के गेंदबाजों ने 10 ओवर खत्म होने से पहले ही आधी भारतीय टीम को पवेलियन भेज दिया था. इसमें मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला, जिन्होंने अकेले भारतीय टीम के 4 अहम विकेट अपने नाम किए.

मिचेल स्टार्क ने शुरुआती 10 ओवरों में अकेले 5 ओवरों की गेंदबाजी के दौरान 28 रन देने के साथ 4 विकेट हासिल किए, जिसमें शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल का विकेट शामिल था. स्टार्क इसी के साथ भारत के खिलाफ पावर प्ले के दौरान इस तरह की गेंदबाजी करने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं.

मिचेल स्टार्क से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड ने एक वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे, वहीं मिचेल जॉनसन ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था.  इसके अलावा पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे.

मिचेल स्टार्क ने पिछले मुकाबले में भी दिखाई थी शानदार गेंदबाजी

पहले वनडे मैच में भी मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी दिखाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. इस मैच में भी उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पहले उनकी पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया था. मैच को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें विराट कोहली भी 31 रनों की पारी खेलने के बाद नाथन एलिस की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें...

VIDEO: रोहित शर्मा ने फैन को गुलाब देकर शादी के लिए किया प्रपोज, वायरल हुआ एयरपोर्ट का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget