एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अक्षर पटेल के वर्ल्ड कप में खेलने पर संशय, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से हो सकते हैं बाहर

Team India: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल इस समय चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. अब उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे तक फिट होने की उम्मीद काफी कम है.

India vs Australia, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त बना ली है. वहीं अब 27 सितंबर को राजकोट में होने वाले तीसरे वनडे मैच में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल के खेलने पर संशय की स्थिति बरकरार है. अक्षर को एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले 2 वनडे मैच में नहीं खेल सके थे. वहीं अब उनका तीसरे मैच तक फिट होने की उम्मीद काफी कम जताई गई है.

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है. इसके लिए घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में अक्षर पटेल का नाम भी शामिल है. ऐसे में यदि वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है. एशिया कप के फाइनल में अक्षर के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था.

अक्षर पटेल अभी अपनी चोट से उबरने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं. जिसमें क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं. यदि अक्षर वर्ल्ड कप टीम से बाहर होते हैं तो उनकी जगह पर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया जा सकता है, जिनकी लगभग 21 महीने के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.

भारत के पास 28 सितंबर तक वर्ल्ड कप टीम में बदलाव का मौका

आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सभी टीमों को अपनी आधिकारिक 15 सदस्यीय टीम में 28 सितंबर तक बदलाव करने का मौका है. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलना है.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: राजकोट वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव तय, गिल समेत ये स्टार होगा बाहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget