एक्सप्लोरर

IND vs AUS, Match Highlights: पांचवें टी20 में भारत ने जीती हारी हुई बाजी, गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली है. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हालांकि, टीम इंडिया ने इस मैच में 6 रन से जीत दर्ज की.

IND vs AUS 5th T20I: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. सांसें रोक देने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की. बेहद उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे. क्रीज पर पूरी सीरीज में नाबाद रहने वाले मैथ्यू वेड थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिला दी. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर ली.

ट्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई विस्फोटक शुरुआत

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत शानदार की. ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहले ओवर में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया, और एक के बाद एक कई चौके लगाए. हेड ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. हालांकि, दूसरे छोर पर बल्लेबाजी के लिए जोश फिलिप को मुकेश कुमार ने सिर्फ 4 रनों पर बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. उसके बाद रवि बिश्नोई ने ट्रेविस हेड को भी 28 रनों पर बोल्ड करके आउट कर दिया. हालांकि, बेन मैक्डरमॉट ने 36 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली.

उनके अलावा टिम डेविड 17 और मैथ्यू शॉर्ड 16 रन बनाकर आउट हो गए. इन बल्लेबाजों के बाद अंत में मैथ्यू वेड ने मोर्चा संभाला, और एक वक्त लगा की वह ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला ही देंगे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में उन्हें लॉन्ग ऑन पर कैच आउट कराकर मैच भारत की झोली में डाल दिया. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए दस रन चाहिए थे, लेकिन अर्शदीप ने सिर्फ 4 रन खर्च किए, और मैथ्यू वेड का अति-महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.

मुकेश कुमार ने लगातार दो गेंद में दो विकेट लेकर पलटा मैच

बेन मैक्डरमॉट की शानदार पारी ने इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में लगभग डाल ही दिया था, लेकिन उसके बाद मुकेश कुमार के तीसरे ओवर ने मैच पलट दिया. उन्होंने मैच के 17वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातर दो विकेट लेकर इस मैच को भारत की ओर मोड़ दिया. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, और रवि बिश्नोई ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया.

इससे पहले भारत की पारी में श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल ने भी 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रनों तक पहुंचा दिया. इन बल्लेबाजों से पहले भारत के ओपरन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत तो दी थी, लेकिन एक बार फिर वह पॉवरप्ले में ही आउट हो गए.

इस पूरी सीरीज के सभी मैचों में जायसवाल ने तेज शुरुआत तो दी है, लेकिन हर मैच में पॉवरप्ले में ही आउट भी हो गए हैं. उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी आज कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने सिर्फ 10 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 और रिंकू सिंह आज सिर्फ 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. 

यह भी पढ़ें: पहले वनडे मैच की सुबह वेस्टइंडीज में आया भूकंप, सूनामी के डर से परेशान इंग्लिश खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget