एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है.

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस मुकाबले से पहले कंगारुओं ने बड़ी चाल चली है. ऐसे में टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो WTC फाइनल में जाने का रास्ता बेहद कठिन हो जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. कंगारुओं ने टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. ओपनर नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है. वह शुरुआती तीन टेस्ट खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा चौथे टेस्ट के लिए दो ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए हैं. इसमें ब्यू वेब्सटर और सीन एबॉट शामिल हैं. 

तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए जोश हेजलवुड चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह लेने के लिए टीम में दो तेज गेंदबाज हैं. दूसरे टेस्ट में पिंक बॉल से पांच विकेट लेने वाले स्कॉट बोलैंड चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा हैं. साथ ही झाय रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसका अनुमान लगाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा. साथ ही कप्तान पैट कमिंस के लिए भी चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना आसान नहीं रहने वाला है. 

WTC फाइनल के लिए जीत है जरूरी 

ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों के लिए चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करना जरूरी है. दोनों में से जो भी टीम इस टेस्ट में हारी, उसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर पाना बेहद मुश्किल होगा. WTC फाइनल की रेस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को अब और भी रोमांचक बना दिया है. 

चौथे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम- सैम कोंस्टस, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ऐलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, झाय रिचर्डसन, ब्यू वेबस्टर, स्कॉट बौलेंड और जोश इंग्लिश.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget