एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 480 रन, उस्मान ख्वाजा और ग्रीन ने खेली शतकीय पारी

India vs Australia: अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 480 के स्कोर पर जाकर सिमटी जिसमें भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किए.

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 480 के स्कोर पर जाकर सिमटी जिसमें उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के बल्ले से शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली. वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. इसके बाद टीम को उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 61 रनों की शानदार साझेदारी की. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका 72 के स्कोर पर मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा जो सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

उस्मान ख्वाजा ने इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की जिसे रवींद्र जडेजा ने स्मिथ को 38 के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई. वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे पीटर हैंड्सकोम्ब भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए.

यहां से उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के बीच में 5वें विकेट के लिए 208 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तरह से इस मैच में एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया. कैमरून ग्रीन को 114 के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा जो भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन की पहली सफलता के तौर पर आई.

रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए 6 विकेट

कैमरून ग्रीन का विकेट गिरने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जल्द ही कुछ और विकेट भी गंवा दिए. वहीं उस्मान ख्वाजा भी 180 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद अक्षर पटेल की गेंद पर LBW होकर पवेलियन लौट गए. यहां से नैथन ल्योन और टॉड मर्फी के बीच में 9वें विकेट के लिए 70 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली जिसके दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 480 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

नैथन ल्योन ने जहां 34 वहीं टॉड मर्फी ने 41 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय टीम की तरफ से इस पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 47.2 ओवरों की गेंदबाजी में 91 रन देते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. वहीं मोहम्मद शमी ने 2 जबकि जडेजा और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

 

यह भी पढ़े...

Mumbai Indians New Jersey: IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, अपना नाम और नंबर छपवाकर खरीद भी सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget