एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 51/4

IND vs AUS 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. बारिश की वजह से आज भी पूरे दिन का खेल नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारत ने 51 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं.

Key Events
ind vs aus 3rd test day 3 live score gabba test live updates rohit sharma virat kohli travis jasprit bumrah head india vs australia IND vs AUS 3rd Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 51/4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
Source : सोशल मीडिया

Background

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Live Score Updates: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है, जिसमें दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है. मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक लगाए, उनके अलावा गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह अब तक 5 विकेट चटका चुके हैं. पहला दिन बारिश में धुल जाने के कारण तीसरे दिन का खेल भी तय समय से आधे घंटे पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा.

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए थे. एलेक्स कैरी 45 रन और मिचेल स्टार्क अभी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. उनके अब टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं, इंग्लैंड के जो रूट ने भी भारतीय टीम के खिलाफ इतनी ही सेंचुरी लगाई हैं.

एक तरफ ट्रेविस हेड ने 152 रन बनाए, दूसरी ओर स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली. उनके बीच हुई 241 रनों की विशाल साझेदारी से टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई है. बुमराह के अलावा कोई अन्य गेंदबाज अधिक प्रभावशाली साबित नहीं हुआ है. मोहम्मद सिराज ने एक और नितीश रेड्डी ने भी एक विकेट लिया है. फिलहाल एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क की पार्टनरशिप 20 रनों की हो चुकी है, तीसरे दिन जिसे भारत जल्द से जल्द समाप्त करना चाहेगा.

अब तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करके बैटिंग में अच्छी शुरुआत पाने का प्रयास करेगी. कप्तान रोहित शर्मा फिर से छठे क्रम पर बैटिंग करते दिख सकते हैं, ऐसे में एक बार फिर केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है. राहुल एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दोनों पारियों में मिलाकर केवल 44 रन बना सके थे.

13:13 PM (IST)  •  16 Dec 2024

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से बाधित रहा. बारिश की वजह से आठ बार खेलना रोकना पड़ा. बार-बार बारिश दस्तक देती रही. फिर अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी. भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है. स्टम्प्स के समय केएल राहुल 33 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं रोहित शर्मा भी नाबाद रहे. उन्होंने अभी खाता नहीं खोला है. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 04, शुभमन गिल 01, विराट कोहली 03 और ऋषभ पंत 09 रन बनाकर आउट हुए.  ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए हैं. वहीं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को एक-एक सफलता मिली. भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे है. 

12:54 PM (IST)  •  16 Dec 2024

IND vs AUS 3rd Test Live Score: खराब रोशनी की वजह से रुका खेल

आज आठवीं बार मैच रुका है. इस बार खराब रोशनी की वजह से मैच रोकना पड़ा है. भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है. केएल राहुल 64 गेंद में 33 रन पर हैं. वह चार चौके लगा चुके हैं. रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है. भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने जारी की पूरे साल की ODI रैंकिंग, टीम इंडिया नंबर-1; जानें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी का हाल
ICC ने जारी की पूरे साल की ODI रैंकिंग, टीम इंडिया नंबर-1; जानें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी का हाल
आज PBKS और DC के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज PBKS और DC के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-दिल्ली की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
IPL 2026 Playoffs Scenario: एक दिन में 2 टीमें OUT, अब बाकी 8 टीमों में प्लेऑफ की रेस; जानें किसकी कितनी उम्मीद बाकी
एक दिन में 2 टीमें OUT, अब बाकी 8 टीमों में प्लेऑफ की रेस; जानें किसकी कितनी उम्मीद बाकी
इन 3 कारणों से हार्दिक पांड्या IPL 2027 में नहीं होंगे MI के कप्तान! हैरान करने वाली वजह सामने आईं
इन 3 कारणों से हार्दिक पांड्या IPL 2027 में नहीं होंगे MI के कप्तान! हैरान करने वाली वजह सामने आईं

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
Embed widget