एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चेन्नई में दिखा हार्दिक पांड्या का खतरनाक अवतार, वीडियो में देखें कैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिए झटके

India vs Australia: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच में हार्दिक पांड्या ने गेंद से कमाल दिखाते हुए जल्दी-जल्दी 3 विकेट अपने नाम किए.

India vs Australia, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए शानदार 68 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराते हुए जल्दी-जल्दी 3 अहम विकेट हासिल किए.

हार्दिक पांड्या ने पहले ट्रेविस हेड को 33 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराते हुए भारतीय टीम को जहां पहली सफलता दिलाने का काम किया वहीं इसके बाद उन्होंने कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक ने स्मिथ को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया. ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच में तीसरा बड़ा झटका मिचेल मार्श के रूप में 85 के स्कोर पर लगा जो हार्दिक पांड्या की गेंद पर 47 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए.

भारतीय टीम उतरी बिना किसी बदलाव के ऑस्ट्रेलिया ने किए 2 बदलाव

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 बड़े बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में किए हैं, जिसमें शुरुआती 2 मुकाबलों में पूरी तरह से फिट ना होने की वजह बाहर रहने वाले डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी देखने को मिली इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान पर खेलने उतरी.

इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने जहां 5 विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे वनडे मैच में कंगारू टीम ने शानदार वापसी करते हुए 10 विकेट से मुकाबले को एकतरफा अपने नाम किया था. यदि भारतीय टीम इस मैच को जीतने में कामयाब होती है तो वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान बचाने में कामयाब हो जायेगी.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: धोनी की सीएसके को मिली बड़ी राहत, बेन स्टोक्स के टीम के साथ जुड़ने पर सामने आई अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget