एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम सिलेक्शन बना सिरदर्द, जानें इंदौर टेस्ट में कौन-कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर

Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 1 मार्च से खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना बड़ी समस्या होगी.

Indore Test, AUS Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक ऑस्ट्रेलिया संघर्ष करती हुई दिखाई दी है. टीम ने शुरू के दोनों ही टेस्ट गंवा दिए हैं. वहीं तीसरे टेस्ट से पहले टीम के लिए सिलेक्शन बड़ा सिर दर्द बन गया है. तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को कई बड़े झटके लग चुके हैं. 

ये खिलाड़ी हुए बाहर 

इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं. दोनों ही खिलाड़ी बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. हेज़लवुड अपने इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे, जबकि डेविड वॉर्नर अपनी कोहनी और सिर की चोट से चलते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. 

वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर भी ऑस्ट्रेलिया वापस जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस गंभीर पारिवारिक बीमारी के कारण सिडनी के संक्षिप्त दौरे के लिए भारत का क्रिकेट दौरा छोड़ चुके हैं.

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

दूसरी ओर, टीम में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क अपनी फुल फिटनेस हासिल कर टीम में वापस आ चुके हैं. ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए अगले टेस्ट मैच में कारगर साबित होंगे. ग्रीन बिखरी हुई ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन अप को संभालने का काम करेंगे, जबिक स्टार्क भी टीम में वैल्यू एड करेंगे. ग्रीन को टीम में मैट रेनशॉ की जगह शामिल किए जाने का उम्मीद है. वहीं स्टार्क को स्पिनर मैट कुहनेमैन की जगह टीम में शामलि किए जाने की उम्मीद है. 

टॉड मर्फी की चोट बन सकती है दिक्कत

इसके अलावा टीम के स्टार स्पिनर टॉड मर्फी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए दिक्कत बन सकते हैं. मर्फी ने अपने डेब्यू में नागपुर टेस्ट में 7 और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में 3 विकेट अपने नाम किए थे. ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स के मुताबिक, मर्फी को अगले मैच से बाहर होने का खतरा नहीं है.

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी और नाथन लियोन.

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच से पहले पैट कमिंस की वापसी पर संदेह, स्टीव स्मिथ संभाल सकते हैं कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget