एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच से पहले पैट कमिंस की वापसी पर संदेह, स्टीव स्मिथ संभाल सकते हैं कप्तानी

Steve Smith: दिल्ली टेस्ट मैच खत्म होने के बाद स्वदेश वापस लौटे कंगारू कप्तान पैट कमिंस का तीसरे टेस्ट मैच से पहले वापस टीम के साथ जुड़ना मुश्किल बताया जा रहा है.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अभी तक भारत के दौरे पर कुछ भी बेहतर नहीं बीता है. पहले टेस्ट मैच में 3 दिनों के भीतर हार का सामना करने के बाद कंगारू टीम को दिल्ली टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही सामना करना पड़ा. अब तीसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम के कप्तान पैट कमिंस के स्वदेश वापस लौटने के बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि स्टीव स्मिथ को बाकी बचे मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है.

कंगारू कप्तान पैट कमिंस अपने परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से देश वापस लौट गए हैं. उनके वापस आने को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है वहीं वनडे सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है. ऐसे में स्टीव स्मिथ को तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के साथ वनडे सीरीज के लिए भी कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

बॉल टेम्परिंग कांड के बाद स्टीव स्मिथ पर 2 साल के लिए कप्तानी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके बाद साल 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में टीम की फिर से कप्तानी करने का मौका मिला था. वहीं पिछले साल दिसंबर महीने में भी स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी की थी. अभी तक बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ ने 36 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम को 20 में जीत मिली है जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा है.

डेविड वॉर्नर चोटिल होने की वजह से हुए बाहर

दिल्ली टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी अब इस पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं. वह अपनी कोहनी में लगी चोट से रिकवर करने के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. ऐसे में कंगारू टीम के लिए इंदौर टेस्ट मैच से पहले यह बड़ी मुश्किल सामने आ गई है कि वह किस बल्लेबाज को उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी देने का फैसला करेंगे.

 

यह भी पढ़े...

सानिया मिर्जा को ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाने का है मलाल, टेनिस स्टार ने इंटरव्यू में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget