एक्सप्लोरर

IND vs AUS: एडिलेड में यशस्वी-राहुल करेंगे ओपनिंग? जानें पिंक बॉल टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा. यहां जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 Vs Australia Adelaide Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच डे-नाइट है, इसी वजह से पिंक बॉल से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए एडिलेड पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है. इस टेस्ट से टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की भी वापसी हो रही है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि रोहित पारी की शुरुआत नहीं करेंगे. 

एडिलेड में टीम इंडिया की प्रैक्टिस और पीएम इलेवन के खिलाफ मैच को देखें तो यह लगभग साफ है कि दूसरे टेस्ट में भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. इन दोनों बल्लेबाजों ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की जीत की नींव रखी थी. ऐसे में कप्तान रोहित मिडिल ऑर्डर में खेलते दिख सकते हैं. 

शुभमन गिल अब फिट हो गए हैं. वह पीएम इलेवन के खिलाफ मैच में तीन नंबर पर बैटिंग करने आए थे. ऐसे में एडिलेड में उनका खेलना भी तय है. चार नंबर पर पर्थ के 'शतकवीर' विराट कोहली का खेलना कंफर्म है. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा नज़र आ सकते हैं. यानी एडिलेड में हिटमैन पांच नंबर पर खेलते दिख सकते हैं. 

इसके बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत का खेलना तय है. पंत पर्थ में कमाल नहीं कर सके थे. लेकिन एडिलेड में अपना जलवा जरूर दिखाना चाहेंगे. फिर वाशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना है. इसके बाद आठ नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी का खेलना भी तय है. इसके बाद तीन तेज गेंदबाज. इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा की तिकड़ी एक्शन में दिखेगी. 

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget