एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test: दूसरा टेस्ट एडिलेड में तो कैनबरा क्यों गई है टीम इंडिया? BCCI ने शेयर किया वीडियो

Team India Canberra: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया कैनबरा पहुंच गई है. यहां वॉर्म-अप मैच खेला जाना है. इसके बाद एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

Team India Canberra: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा. यह मुकाबला 6 दिसंबर से आयोजित होना है. लेकिन भारतीय टीम इससे पहले कैनबरा पहुंच गई है. रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत समेत सभी खिलाड़ी कैनबरा पहुंचे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी यहां वॉर्म-अप मैच में हिस्सा लेंगे.

दरअसल कैनबरा में दो दिवसीय वॉर्मअप मैच का आयोजन होना है. यह मुकाबला प्राइम मिनिस्टर इलेवन और इंडिया ए के बीच खेला जाना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ी यहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. टीम इंडिया इसी वजह से एडिलेड से पहले कैनबरा पहुंची है. वॉर्म-अप मैच 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा. यह मुकाबला मनुका ओवल स्टेडियम में आयोजित होगा.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के पहले मैच में नहीं खेले थे. लेकिन अब वे टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. रोहित दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. लेकिन अहम बात यह होगी कि रोहित के आने के बाद किसे बाहर किया जाता है. भारत ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में जीता था. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में 295 रनों से हराया था.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन की घोषणा कर दी है. टीम जैक एडवर्ड्स की कप्तानी में खेलेगी. चार्ली एंडरसन, स्कॉट बोलैंड, एडिन ओकॉनोर,और सैम हार्पर को भी टीम में जगह मिली है. हालांकि भारत की तरफ से अभी तक इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं हुई है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसके साथ ही एक मात्र वॉर्म-अप मैच भी खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2025 Mega Auction: अगर ऐसा होता तो ऋषभ पंत को 27 की जगह मिलते सिर्फ 20.75 करोड़, LSG ने ऐसे पलट दी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget