एक्सप्लोरर

Watch: एडिलेड टेस्ट में तीसरे अंपायर से भी हो गई बड़ी चूक? आउट थे मिशेल मार्श?

Border Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह विवाद थर्ड अंपायर को लेकर था, जिसका फैसला भारत के खिलाफ हुआ.

IND vs AUS Umpiring DRS Controversy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अंपायरिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. एक बार फिर स्निको तकनीक विवादों में आ गई. यह विवाद ऑस्ट्रेलिया की पारी के 58वें ओवर में तब सामने आया जब रविचंद्रन अश्विन की गेंद मिशेल मार्श के पैड पर लगी. अश्विन ने जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया. इसके बाद डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का सहारा लिया गया और तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो को इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं मिले कि गेंद पहले बल्ले से लगी या पैड से. नतीजतन, मैदानी अंपायर का 'नॉट आउट' का फैसला बरकरार रहा और भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया.

निर्णय के बाद दिखा नया एंगल
रिव्यू में अल्ट्रा-एज तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जो भारत के खिलाफ गया. विराट कोहली ने भी मैदान पर इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. फैसले के कुछ देर बाद ही नया एंगल दिखाया गया, जिसमें साफ दिख रहा था कि गेंद पहले पैड पर लगी थी. इससे विवाद और गहरा गया. उस समय कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भी सवाल उठाया कि यह बेहतर एंगल पहले क्यों नहीं दिखाया गया. उन्होंने कहा, "सही जानकारी निर्णय से पहले उपलब्ध होनी चाहिए."

बॉल-ट्रैकिंग से यह भी स्पष्ट हुआ कि गेंद स्टंप्स को हिट कर रही थी, लेकिन इंपैक्ट 'अंपायर कॉल' पर था. थर्ड अंपायर ने ऑन-फील्ड अंपायर के निर्णय को पलटने के लिए कोई ठोस आधार न होने की वजह से इसे बरकरार रखा.

Watch: एडिलेड टेस्ट में तीसरे अंपायर से भी हो गई बड़ी चूक? आउट थे मिशेल मार्श?

गावस्कर ने दी अपनी राय
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "अगर बल्लेबाज तीन मीटर से ज्यादा दूर है, तो उसे आम तौर पर नॉट आउट दिया जाता है. यहां सवाल यह था कि गेंद पहले बल्ले से लगी या पैड से. टीवी अंपायर के पास मैदानी अंपायर के फैसले को पलटने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे."

यह भी पढ़ें:
Travis Head vs India: ट्रेविस हेड को क्यों कहते हैं भारत का सबसे बड़ा 'दुश्मन', इन आंकड़ों से मिल जाएगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget