एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पहली पारी में 180 बनाकर टीम इंडिया ऑल आउट, स्टार्क ने बरपाया कहर, नीतीश रेड्डी ने दिया करारा जवाब

IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान नीतीश रेड्डी ने 42 रनों की अहम पारी खेली. स्टार्क ने 6 विकेट झटके.

IND vs AUS 2nd test innings highlights: भारतीय टीम एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 180 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट शुक्रवार से खेला जा रहा है. टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन नीतीश रेड्डी ने रन जोड़कर टीम के लिए अहम पारी खेली. उन्होंने 42 रनों की पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके.

भारत की शुरुआत खराब हुई. ओपनर यशस्वी जयसवाल जीरो पर आउट हुए. उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. भारत का दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा. वे 64 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाकर आउट हुए. राहुल ने इस पारी के दौरान 6 चौके लगाए. टीम का तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में कोहली महज 7 रन बनाकर चलते बने. 

फ्लॉप हो गए कप्तान रोहित -

शुभमन गिल और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी थी. लेकिन यह ज्यादा टिक नहीं सकी. शुभमन 51 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 5 चौके लगाए. ऋषभ पंत ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हुए. वे कुछ खास नहीं कर सके. अश्विन ने 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. हर्षित राणा खाता तक नहीं खोल सके.

नीतीश रेड्डी ने दिया करारा जवाब -

रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को करारा जवाब दिया. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए. रेड्डी की इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. मोहम्मद सिराज ने एक चौके की मदद से नाबाद 4 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर -

मिचेल स्टार्क भारत के लिए घातक साबित हुए. उन्होंने 14.1 ओवरों में 48 रन देकर 6 विकेट झटके. उन्होंने 2 मेडन ओवर निकाले. कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 12 ओवरों में 41 रन दिए. स्कॉट बोलैंड ने 13 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS 2nd Test: मैदान के करीब जाकर पवेलियन लौट आए कोहली, पहली बार में क्यों नहीं की बैटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget