एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले 'पिच' को लेकर मचा बवाल, हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब

Nagpur Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाना है. यहां की पिच की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया जमकर भड़ास निकाल रहा है.

IND vs AUS Nagpur Pitch Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के ठीक एक दिन पहले नया विवाद खड़ा हो गया है. यह विवाद पिच को लेकर है. नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच को कुछ इस तरह तैयार किया गया है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेमा नाराज नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी नागपुर की पिच सुर्खियों में आ गई है. इसके बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पिच को लेकर चल रही खबरों पर करारा जवाब दिया है.

दरअसल, हाल ही में नागपुर की पिच की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. यहां दोनों छोर पर लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों के ऑफ स्टंप के एरिया को बिल्कुल सूखा छोड़ दिया गया है. इससे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी.

फिलहाल यह तस्वीर लगभग सभी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाई हुई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, उनकी स्क्वाड में ज्यादातर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसीलिए नागपुर में इस तरह की विकेट तैयार की गई है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ और ट्रेविस हेड बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के तीन गेंदबाज भी बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. इनमें एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड शामिल हैं. वहीं भारतीय टीम की पूरी स्क्वाड में महज ईशान किशन, रवीन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं.

पिच पर उठे इस विवाद के बाद भारतीय दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का एक ट्वीट आया है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज है लेकिन बदकिस्मती से टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा पिचें शोर मचा रही हैं.'

भारतीय पिचों को लेकर एक महीने से चल रही है बयानबाजी
पिछले एक महीने से भारतीय पिचों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई बयान सामने आ चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर्स और वर्तमान स्क्वाड के खिलाड़ी यह तक कह चुके हैं कि भारत में निष्पक्ष विकेट तैयार नहीं की जाती है. यह भी कहा जा चुका है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच व नेट प्रैक्टिस के लिए अलग तरह की विकेट देती है, जबकि वास्तव में जहां टेस्ट मैच होना है, वहां पिच का बर्ताव पूरी तरह अलग होता है.

यह भी पढ़ें...

न्यूजीलैंड में है दुनिया का सबसे छोटा क्रिकेट ग्राउंड, जानें बाउंड्री साइज से लेकर यहां बने रिकॉर्ड्स की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget