एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरकार मिली बड़ी राहत, पहला टेस्ट खेलेगा स्टार खिलाड़ी

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशाना है, लेकिन अब स्टार खिलाड़ी की पहले टेस्ट के लिए टीम में वापसी हो गई है.

इंडिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी राहत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सोमवार को दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे. पहला टी20 मुकाबला खेलने के बाद स्टार्क निजी कारणों से सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से हटने का फैसला किया था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के दोबारा टीम के साथ जुड़ने की जानकारी दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ''हम सोमवार को स्टार्क के टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं. हम स्टार्क के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. स्टार्क का टीम के साथ वापस जुड़ना हमारे लिए बहुत अच्छी बात है.''

स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी होना टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है. स्टार्क का पिंक बॉल के साथ प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. स्टार्क ने पिंक बॉल से 10 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 59 विकेट हासिल किए हैं. इतना ही नहीं डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क 42 विकेट ले चुके हैं.

इन खिलाड़ियों का खेलना तय

स्टार्क के अलावा पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंस और जोस हेजलवुड का खेलना भी तय माना जा रहा है. इस स्थिति में जेम्स पैटिंसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई की ओर से पहले टेस्ट में किसी नए खिलाड़ी के डेब्यू की संभावना भी नहीं है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए असल समस्या ओपनिंग बल्लेबाजों की बनी हुई है. डेविड वार्नर और विल पोकोवस्की चोट की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, जबकि जो बर्न्स बिल्कुल ऑउट ऑफ फॉर्म नज़र आ रहे हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस हैरिस को टीम के साथ जोड़ा है.

टीम के स्टार बल्लेबाज लाबुशेन ने भी ओपनिंग का जिम्मा संभालने की बात कही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट लाबुशेन के स्लॉट को लेकर क्या फैसला लेता है यह देखने वाली बात होगी.

IND Vs AUS: डे-नाइट टेस्ट है टीम इंडिया के लिए चुनौती, काम नहीं आएगा पुराना अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget