एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े में है मुकाबला, यहां ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड टीम इंडिया से बेहतर; 4 बार इस मैदान पर भिड़ी हैं दोनों टीमें

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

Wankhede Stadium Stats: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. यहां भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है. यहां पहले भी चार बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ चुकी हैं, जिनमें तीन बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की है.

वानखेड़े में सबसे पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फरवरी 1996 में भिड़ी थी. इस वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 16 रन से शिकस्त दी. इसके बाद नवंबर 2003 में हुए वनडे में भी कंगारू टीम ने भारत को 77 रन से मात दी. अक्टूबर 2007 में हुए वनडे में भारतीय टीम यहां पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत सकी. तब टीम इंडिया ने 2 विकेट से मैच जीता. इसके बाद पिछला मुकाबला फिर से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को यहां 10 विकेट से मात दी.

वानखेड़े में टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड
इस मैदान पर टीम इंडिया को ओवरऑल रिकॉर्ड भी औसत ही रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 19 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उसे 10 में जीत मिली है तो 9 में हार का सामना करना पड़ा है. यानी भारतीय टीम का इस मैदान पर जीत का प्रतिशत 52.63 रहा है.

वानखेड़े में हार्दिक पांड्या है टीम इंडिया के कप्तान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के इस पहले मुकाबले में रोहित शर्मा गैर मौजूद रहेंगे. वह पारिवारिक कारणों के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे. यह पहली बार होगा जब हार्दिक इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय वनडे टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले उन्होंने T20I में कप्तानी की है. उन्होंने 11 T20I में टीम इंडिया को 8 में जीत दिलाई है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: 5 साल बाद वनडे टीम की कमान संभालेंगे स्टीव स्मिथ, जानें कैसा रहा है उनका कप्तानी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget