एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 कब और कहां? जानें मैदान से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल

IND vs AFG 3rd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी.

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का नतीजा शुरुआती दो मुकाबलों के बाद ही निकल गया. यह दोनों मुकाबले टीम इंडिया के पक्ष में गए और सीरीज पर भी भारत का कब्जा हो गया. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ कभी न हारने वाले सिलसिले को बरकरार रखने की होगी. उधर, अफगान टीम हार का यह ट्रेक हर हाल में छोड़ना चाहेगी.

टीम इंडिया यह सीरीज भले ही पहले ही जीत गई हो लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से तीसरा मैच भी अहम है. इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ हद तक अपना टीम कॉम्बिनेशन खोजना चाहेगी. अफगान टीम के लिए भी यह मुकाबला क्लीन स्वीप से बचने के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों से मैच के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों पर काम करने के लिहाज से अहम होगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 जनवरी को यह दोनों टीमें आमने-सामने होगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा.

भारत से कभी नहीं जीत पाया अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान की टीमें अब तक टी20 इंटरनेशनल में 7 बार आमने-सामने हुई. यहां एक भी बार अफगानिस्तान को जीत हासिल नहीं हुई है. अफगान टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा रहा. ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा अगले टी20 में भी साफ तौर पर हावी नजर आ रहा है.

बेंगुलुरु में टीम इंडिया का रिकॉर्ड और पिच का मिजाज
भारतीय टीम के लिए बेंगलुरु का मैदान औसत सफलता वाला रहा है. टीम इंडिया ने यहां 7 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जहां उसे 3 में जीत और 3 में हार मिली है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार रही है. पिच सपाट रहती है और बाउंड्रीज छोटी है, इस कारण यहां खूब रन बरसते रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी यहा चौके-छक्कों की बरसात हो सकती है.

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

ICC Awards: 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' से लेकर 'टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' तक, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है 2023 के बेस्ट क्रिकेटर का खिताब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget