एक्सप्लोरर

IND vs AFG 3rd T20: टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका, अफगानिस्तान की मिलेगी कड़ी टक्कर?

India vs Afghanistan: टीम इंडिया तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका दे सकती है. कुलदीप की भी एंट्री हो सकती है.

India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को बैंगलुरु में खेला जाएगा. टीम इंडिया इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना ली है. अब उसके पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है. भारत संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकता है. अफगानिस्तान के पास साख बचाने का आखिरी मौका है. उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मुकाबले में भी 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. संजू सैमसन दोनों ही मैचों में नहीं खेले. भारत ने विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा को मौका दिया था. लेकिन तीसरे मुकाबले में संजू को मौका मिल सकती है. संजू अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके हैं.

टीम इंडिया आवेश खान और कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. कुलदीप भारत के लिए कई मौकों पर मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे चुके हैं. कप्तान रोहित शर्मा पिछले दोनों मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं. वे दोनों मैचों में जीरो पर आउट हुए. लेकिन अब तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं.

अफगानिस्तान ने पिछले दोनों मैचों में भारत को टक्कर देने की कोशिश की है. हालांकि जीत नहीं मिल सकी. टीम की बैटिंग ठीक रही है. अफगानिस्तान ने पहले मैच में 158 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मुकाबले में 172 रन बनाए थे. अब तीसरे मैच में जीत की कोशिश होगी. लेकिन भारत को टक्कर देना आसान नहीं होगा.

भारत-अफगानिस्तान मैच में खेलने वाले संभावित खिलाड़ी -

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा/संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार/आवेश खान

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant: नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं ऋषभ पंत, जल्द मैदान पर हो सकती है वापसी, जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget