एक्सप्लोरर

IND vs AFG T20I: आज इंदौर में भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. आज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है.

IND vs AFG 2nd T20I Match Preview: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जनवरी) शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा था, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला होगा.

वैसे इस मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा साफ तौर पर भारी ही नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज तक अफगानिस्तान की टीम भारत को टी20 मुकाबला नहीं हरा पाई है. फिर खिलाड़ियो का भी एनालिसिस करें तो अफगानिस्तान के मुकाबले टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आती है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें अब तक 6 बार टकराई हैं. यहां अफगान टीम को 5 मैचों में हार मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है. इधर, इंदौर की बात करें तो भारतीय टीम ने यहां अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. यहां उसे दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने यहां श्रीलंका को दो मैच हराए हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मुकाबला गंवाया है. 

कैसा होगा पिच का मिजाज?
इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच सपाट है, आउटफील्ड तेज है और बाउंड्रीज भी छोटी है यानी यह विकेट बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार रहने वाली है. यहां जितने भी व्हाइट बॉल गेम हुए हैं उनमें खूब रनों की बरसात होती रही है. आज भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. इस मैदान पर हुए तीन टी20 मैचों में दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सवा दौ से ज्यादा का स्कोर बनाया है. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर 260 रन रहा है.

विराट कोहली की होगी वापसी
टीम इंडिया इस मुकाबले में थोड़े बदलाव कर सकती है. तिलक वर्मा की जगह विराट कोहली का आना लगभग तय है. शुभमन की जगह यशस्वी को मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप और मुकेश की जगह आवेश को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. अफगान टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मुकेश कुमार.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई/रहमत शाह, इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जन्नत, गुलबदीन नईब, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी.

कहां देखें लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 चैनल पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: 'अहमदाबाद में माहौल शत्रुतापूर्ण था', पाकिस्तान टीम के पूर्व निदेशक ने फिर दोहराई अपनी बात; भारत-पाक मैच की है कहानी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget