एक्सप्लोरर

ENG vs NZ 3rd Test: जो रूट ने स्विच हिट पर जड़ा शानदार सिक्स, कीवी टीम से लेकर कमेंटेटर तक सब हैरान, Watch Video

joe root switch hit: इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में पूर्व कप्तान जो रूट ने एक ऐसा शॉट खेला, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना हो रही है. रूट को अपने ऑर्थोडॉक्स शॉट्स के लिए जाना जाता है.

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी इंग्लिश टीम ने शिकंजा कस लिया है. मैच के आखिरी दिन उसे जीत के लिये 113 रन और बनाने हैं, जबकि उसके पास 8 विकेट बाकी है. इंग्लैंड (England) की टीम इस सीरीज के दो टेस्ट पहले ही जीत चुकी है. ऐसे में उसके पास न्यूजीलैंड (New Zealand) का क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है.

शॉट देखकर सब हैरान
सोमवार को टेस्ट का पांचवां दिन है, ऐसे में इंग्लैंड की पकड़ आखिरी मैच में भी मजबूत नजर आ रही है. इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में पूर्व कप्तान जो रूट ने एक ऐसा शॉट खेला, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना हो रही है. रूट को अपने ऑर्थोडॉक्स शॉट्स के लिए जाना जाता है. वह शानदार कवर ड्राइव और फ्लिक लगाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में उन्होंने शानदार स्विच हिट लगाया. इस शॉट को देखकर मैदान पर मौजूद कीवी खिलाड़ी से लेकर गेंदबाज और कमेंटेटर भी हैरान रह गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रूट के स्विच हिट शॉट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कीवी गेंदबाज नील वैगनर की गेंद पर यह शॉट जड़ा. उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से यह शॉट खेला और अपने खाते में 6 रन जोड़े. गेंदबाज, फील्डर समेत कमेंटेटर तक को रूट के इस शॉट पर विश्वास नहीं हो रहा था. इसके बाद वैगनर ने रूट से कुछ बातचीत की और रूट हंस दिए.

मुकाबले का हाल
आखिरी टेस्ट की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 360 रन बनाए और 31 रन की बढ़त प्राप्त की. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 326 रन बनाए और इस तरह इंग्लैंड के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा. चौथे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड अभी 113 रन पीछे है.

ये भी पढ़ें...

Hardik Pandya: कप्तानी डेब्यू में पांड्या ने रचा इतिहास, धोनी-कोहली-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा

Yuzvendra Chahal को आयरलैंड की सर्दी ने किया परेशान, 3-3 स्वेटर डाल कर चला रहे हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget