एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में भारत के नाम दर्ज हो सकते हैं ये खास रिकॉर्ड, कोहली भी लिस्ट में शामिल

IND vs AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. इस सीरीज़ में भारतीय टीम कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है.

Border-Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. इसका पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाएगा. चार टेस्ट मैचों की यह सीरीज़ काफी एंटरटेनिंग होने वाली है. इस सीरीज़ में भारतीय टीम और कुछ खिलाड़ी खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं. इसमें विराट कोहली का 25,000 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के नाम होने वाले कुछ खास रिकॉर्ड्स.

  • इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर सकती है. फिलहाल टीम इंडिया रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद है. वहीं ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर काबिज़ है. इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन जाएगी. वनडे और टी20 इंटरनेशनल में टीम पहले से ही अव्वल नंबर पर मौजूद है.
  • इस सीरीज़ में जीत हासिल कर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी.
  • इस सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन कर विराट कोहली एक बार फिर तीनों ही फॉर्मेट में अपना औसत 50 से ज़्यादा का कर सकते हैं. मौजूदा वक़्त में उनका टेस्ट में बैटिंग एवरेज 48.91 का है. वहीं वनडे में 57.7 और टी20 इंटरनेशनल में 52.74 का है.
  • इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक जड़ रोहित शर्मा बतौर कप्तान तीनों ही फॉर्मेट में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में बतौर कप्तान रोहित शर्मा अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. इससे पिछले दो टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 90 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 46 रनों का है.
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में महज़ 64 रन बनाकर विराट कोहली अपने इंटरनेशनल करियर में 25,000 रन पूरे कर सकते हैं. कोहली अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 24936 बना चुके हैं.
  • भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा अब तक अपने करियर में कुल 98 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में दो मैच खेल वो अपने 100 टेस्ट पूरे कर लेंगे.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: नागपुर में स्टीव स्मिथ को महंगा पड़ा पिच चेक करना, बेशर्म रंग से लेकर बन गईं ऐसी-ऐसी मीम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget