एक्सप्लोरर

World Cup 2023: अगर 2019 विश्व कप फाइनल की तरह टाई हुआ 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल, फिर कैसे होगा विजेता का फैसला?

World Cup Final: 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला टाई रहा था और फिर सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुआ था, जिसके बाद इंग्लैंड को ज़्यादा बाउंड्री लगाने की तर्ज पर विजेता बनाया गया था.

World Cup 2023 Final Rule: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेँ खेला जाएगा. टूर्नामेंट के इससे पिछले एडीशन यानी विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी. फाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था, जो टाई रहा था. फिर मैच का फैसला करने के लिए हुआ सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुआ था और इंग्लैंड को ज़्यादा बाउंड्री लगाने के तर्ज पर विजेता बना दिया गया था. क्या इस बार भी ऐसा ही होगा? आइए जानते हैं इस बार क्या नियम होगा. 

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में बाउंड्री काउंट का नियम मान्य नहीं होगा. यानी अगर फाइनल मुकाबला टाई हुआ और उसके बाद का सुपर भी टाई हो गया, तो ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजयी घोषित नहीं किया जाएगा. इस बार के फाइनल में अगर ऐसी स्थिति बनती है कि मुकाबला टाई हो जाता है और फिर सुपर ओवर भी टाई पर खत्म होता है, तो सुपर ओवर के बाद फिर सुपर होगा यानी दूसरा सुपर ओवर करवाया जाएगा और ये तब तक होता रहेगा, जब तक मुकाबले का नतीजा नहीं आ जाता. 

ऐसा रहा था 2019 के फाइनल का ड्रामा

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 241 रनों पर ही ऑलाउट हो गई. इस तरह मुकाबला टाई हुआ, जिसका नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया. 

सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग कर 15 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में बैटिंग के लिए उतरी न्यूज़ीलैंड टीम भी सुपर ओवर में 15 ही रन स्कोर कर सकी. इस तरह से 50 ओवर के मुकाबले के बाद सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुआ और ज़्यादा बाउंड्री होने के चलते इंग्लैंड को विश्व विजेता घोषित कर दिया गया. 

 

ये भी पढे़ं...

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले रिटायरमेंट को लेकर मिचेल स्टार्क ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget