एक्सप्लोरर

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले रिटायरमेंट को लेकर मिचेल स्टार्क ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा

Mitchell Starc: 2023 वर्ल्ड कप में अब तक मिचेल स्टार्क उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. सेमीफाइनल से पहले उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Mitchell Starc Retirement News in Hindi: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सोमवार को साफ कर दिया कि उनका अगला वर्ल्ड कप खेलने का कोई प्लान नहीं है. हालांकि, वह अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे. दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि स्टार्क विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे. 

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले विश्व कप तक स्टार्क 37 साल के हो जाएंगे. वह 2015 में वनडे वर्ल्ड कप और 2021 में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे हैं. हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप में वह अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 2023 विश्व कप में वह 43.90 के औसत से अब तक 10 विकेट ही चटका पाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले मिचेल स्टार्क ने टीम होलट में संवाददाताओं से कहा, मैं इस विश्व कप के बाद खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं अगला विश्व कप नहीं खेलूंगा. इसके लिए मेरा कोई विजन नहीं है. चार साल लंबा समय होता है. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल सीमित संख्या में वनडे मुकाबले खेलेगी. फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद टीम सितंबर में इंग्लैंड दौरे से पहले कोई वनडे मैच नहीं खेलेगी. 

स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनकी प्राथमिकता रहेगा. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि तीन प्रारूपों में मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट शीर्ष पर है और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले मैं बाकी प्रारूपों को छोड़ दूंगा. (विश्व कप सेमीफाइनल) मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी अन्य वनडे मैच की तरह है, यह मेरे लिए वनडे क्रिकेट में सफर का अंत नहीं है."

मौजूदा विश्व कप में अपने उम्मीद से खराब प्रदर्शन के लिए ‘सपाट विकेटों’ को जिम्मेदार ठहराते हुए स्टार्क ने कहा, "मैं निश्चित तौर पर उस स्तर पर नहीं था जिस पर होना पसंद करता. पिछले दो विश्व कप के समान स्तर पर नहीं था, लेकिन अब टूर्नामेंट में अंत में प्रभाव छोड़ने का मौका है."

एशेज के बाद से हल्की चोट के साथ खेल रहे स्टार्क को बांग्लादेश के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मैच से आराम दिया गया था और गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल से पहले उन्हें सोमवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया. 

स्टार्क ने कहा कि वह कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में खेलने के लिए फिट होंगे. उन्होंने कहा, "अगर मैं शत प्रतिशत फिट होने पर ही खेलता तो संभवत: 10 मैच ही खेल पाता. दुनिया भर के गेंदबाज किसी ना किसी चीज से जूझते रहते हैं, हमें बस इस बारे में बल्लेबाजों की तरह बात नहीं करनी होती."

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ सेमीफाइनल तो फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया, जानिए क्यों और कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget