एक्सप्लोरर

WTC 2025 फाइनल की तारीखों का हुआ एलान, भारत इस ऐतिहासिक मैदान में रच सकता है इतिहास

WTC Final 2025 Date: ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की तारीख और जगह का एलान कर दिया है. जानें यह मुकाबला कब खेला जाएगा?

World Test Championship 2025 Final Date Revealed: आईसीसी (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच की तारीख का एलान कर दिया है. फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 11-15 जून को खेला जाएगा. जरूरत पड़ने की स्थिति में 16 जून को रिजर्व डे रखा गया है. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का तीसरा फाइनल मुकाबला होगा और लॉर्ड्स पहली बार खिताबी भिड़ंत की मेजबानी करने जा रहा है.

आईसीसी के सीईओ ने इस संबंध में स्टेटमेंट जारी करके कहा, "वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बहुत थोड़े समय में क्रिकेट जगत के सबसे रोमांचक इवेंट्स में से एक बन चुका है. इसलिए हमें 2025 के फाइनल की तारीख का एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह दुनिया में टेस्ट क्रिकेट की बढ़ती अपील की पहचान है जिसने दुनिया भर के फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है. टिकटों की मांग काफी अधिक होगी, इसलिए मैं आग्रह कर रहा हूं कि लोग अभी से अगले साल होने वाले मैच का टिकट बुक करा लें."

भारत को मिली है 2 बार हार

WTC का पहला फाइनल साल 2021 में साउथेम्पटन में खेला गया था, वहीं 2023 की खिताबी भिड़ंत द ओवल मैदान में हुई थी. 2021 और 2023 में अब तक क्रमशः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया है. दोनों बार फाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया को पहली बार न्यूजीलैंड और फिर 2023 में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. 2025 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा, यह अभी तय नहीं है. प्वाइंट्स टेबल में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. अगले कुछ महीनों में सभी टीम काफी टेस्ट मुकाबले खेलने वाली हैं, जिसके बाद स्थिति तय हो जाएगी कि खिताबी भिड़ंत किन टीमों के बीच खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारत के सबसे सफल 24 घंटे, पेरिस में बन गया इतिहास, एक दिन में आए 8 मेडल; इन एथलीट्स ने किया कमाल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget