एक्सप्लोरर

World Cup Semi Final Scenario: क्या इंग्लैंड को हराने से सेमीफाइनल में हो जाएगी पाकिस्तान की एंट्री? जानें पूरा समीकरण

CWC 2023: वर्ल्ड कप में लीग स्टेज का अंतिम सप्ताह चल रहा है. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल की जंग होगी. भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? आइए जानते हैं.

ICC Cricket World Cup 2023: इस बार के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पूरी तरह से अपना दबदबा दिखाया है. भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अभी तक कोई भी दूसरी टीम हरा नहीं पाई है, और अब लीग स्टेग में उनका सिर्फ एक मैच बचा है, जो नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा. भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, और अगर पाकिस्तान किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंच जाए, तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच होना लगभग तय है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान इस स्टेज से सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है.

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब दो और टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, जिसकी रेस में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स भी हैं. इनमें से श्रीलंका और नीदरलैंड्स का पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है, लेकिन बाकी चार टीमों के पास ज्यादा चांस है. उनमें से ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के पास सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की करने का ज्यादा चांस है. 

पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है?

वहीं, अफगानिस्तान अगर अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीत जाती है, तो वो अपने बल-बूते पर, किसी भी अन्य टीम पर निर्भर रहे बिना सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन उसके लिए उन्हें पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका यानी दो टॉप की टीमों को हराना होगा. अब बात पाकिस्तान की करते हैं. पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूज़ीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता तो खुला रखा है, लेकिन वो रास्ता काफी मुश्किल है. इस बात की ज्यादा संभावना है कि पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच नंबर-4 की जंग हो सकती है. इन दोनों टीमों के पास एक-एक मैच बचा है, और दोनों 8 अंकों के साथ नंबर-4 और नंबर-5 पर है. 

न्यूज़ीलैंड का बचा हुआ एक मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा, और पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ होगा. अगर न्यूज़ीलैंड अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है, तो पाकिस्तान को बेहद बड़े अंतर से इंग्लैंड को परास्त करना होगा तभी वो नेट रन रेट में न्यूज़ीलैंड को पछाड़ कर अंक तालिका में उनसे ऊपर पहुंच पाएंगे. वहीं, अगर न्यूज़ीलैंड की टीम श्रीलंका से हार जाती है, तो पाकिस्तान के लिए काम थोड़ा आसान हो जाएगा, क्योंकि फिर न्यूज़ीलैंड सिर्फ 8 अंकों पर अटक जाएगी, और पाकिस्तान के 10 अंक हो जाएंगे. वहीं, अगर अफगानिस्तान की टीम ने कोई कमाल का प्रदर्शन नहीं किया तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल? बेहद रोमांचक है ताजा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget