एक्सप्लोरर

ICC T20 रैंकिंग: तीसरे नंबर पर कायम हैं केएल राहुल, जानिए विराट कोहली किस पायदान पर हैं

राहुल और कोहली ही केवल दो भारतीय बल्लेबाज हैं जो तीनों वर्गों - बल्लेबाज, गेंदबाज और हरफनमौला - की खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हैं.

दुबई: केएल राहुल बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक पायदान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

राहुल और कोहली ही केवल दो भारतीय बल्लेबाज हैं जो तीनों वर्गों - बल्लेबाज, गेंदबाज और हरफनमौला - की खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हैं. राहुल 816 अंक से डेविड मलान (915) और बाबर आजम (820) के पीछे हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं. कोहली सभी तीनों प्रारूपों में शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल हैं, वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट और तेज गेंदबाज टिम साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में मिली 2-1 की जीत में अहम भूमिका अदा करने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किये. सिफर्ट श्रृंखला में कुल 176 रन बनाने से 24 पायदान की उछाल से नौंवे स्थान पर पहुंच गये जबकि साउदी ने कुल छह विकेट हासिल किये जिससे वह 13वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गये.

साउदी अपने करियर में सभी तीनों प्रारूपों में शीर्ष 10 में भी पहुंचने में सफल रहे. वह टेस्ट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे और वनडे में नौंवे स्थान पर हैं. डेवन कोनवे (62वें) और ग्लेन फिलिप्स (72वें) न्यूजीलैंड के अन्य खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं. पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हफीज कुल 140 रन बनाकर 14 पायदान के फायदे से 33वें स्थान जबकि मोहम्मद रिजवान 152वें से 158वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

गेंदबाजों की सूची में फहीम अशरफ 13वें, शाहीन अफरीदी 16वें जबकि हरिफ राऊफ 67वें स्थान पर पहुंचे. टी20 गेंदबाजों और आल राउंडर रैंकिंग में क्रमश: अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी शीर्ष पर हैं. आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को तीन अंक का नुकसान हुआ जबकि न्यूजीलैंड तीन अंक के फायदा हुआ. हालांकि पाकिस्तान अपने चौथे और न्यूजीलैंड छठे स्थान पर कायम हैं.

इंग्लैंड 275 रेटिंग अंक से टीम रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जिसके बाद आस्ट्रेलिया (272) और भारत (268) काबिज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget