एक्सप्लोरर

अब 4 दिन का होगा टेस्ट, ICC करने जा रहा है बदलाव! लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट; जानिए क्या है बोर्ड का मेगा प्लान

ICC Ready for 4 Day Test Cricket: टेस्ट 5 दिनों का होता है, लेकिन अब ICC इसमें बड़ा बदलाव करने को तैयार है. 4 दिन के टेस्ट का समर्थन खुद ICC चेयरमैन जय शाह ने किया है. लेकिन 3 देशों को छूट मिलेगी.

ICC Ready for 4 Day Test: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी देने के लिए तैयार है. इसका उद्देश्य छोटे देशों के लिए खेल को सुलभ और अधिक व्यावहारिक बनाना है. खुद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसका समर्थन किया है, हालांकि इसमें भारत समेत 3 देशों को छूट मिलेगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 से 2027 चक्र में 9 देशों के बीच कुल 27 सीरीज खेली जाएगी, इनमें से 17 ऐसी सीरीज होंगी जिनमें सिर्फ 2 ही टेस्ट खेले जाएंगे जबकि 6 सीरीज में 3-3 टेस्ट खेले जाएंगे. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम एक दूसरे के खिलाफ 5-5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

4 दिन के टेस्ट के लिए मिला जय शाह का समर्थन

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार WTC फ़ाइनल में चर्चा के दौरान, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 2027-29 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए समय पर उन्हें मंज़ूरी देने के उद्देश्य से चार दिवसीय टेस्ट के लिए अपना समर्थन दिया है. इंडिया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को एशेज, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए 5 दिवसीय टेस्ट की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शेड्यूल करने की अनुमति होगी.

बता दें कि आईसीसी 2017 में पहली द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी दी थी, जिसके अंतर्गत इंग्लैंड ने इसी साल ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट खेला था. इससे पहले इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 और 2023 में भी चार दिवसीय टेस्ट खेले थे. अब डब्ल्यूटीसी में इसे लाना एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा.

चार दिवसीय टेस्ट में क्या होगा अलग?

कई छोटे देश समय लागत और समय से बचने के कारण टेस्ट की मेजबानी नहीं करना चाहते, लेकिन अगर टेस्ट को 4 दिनों का कर दिया जाएगा तो 3 टेस्ट मैचों की एक सीरीज 3 हफ्ते के अंदर खत्म की जा सकेगी. चार दिवसीय टेस्ट में प्रत्येक दिन 98 ओवरों का खेल किये जाने का लक्ष्य होगा, अभी ये 90 ओवरों का होता है. इससे समय की बर्बादी कम होगी.

WTC 2025-27 में जारी रहेगा 5 दिवसीय टेस्ट फॉर्मेट

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टेस्ट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत हो गई है. इस सीरीज में 2 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया इस चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी, जिसका पहला मैच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर 20 जून से 24 जून के बीच खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टेस्ट मैच 5 दिवसीय ही होंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget