एक्सप्लोरर

ICC ने बेस्ट कवर ड्राइव के लिए किया पोल, जानें कोहली, रूट, विलियमसन और बाबर आज़म में कौन रहा विजेता

आईसीसी ने फैंस से एक पोल के जरिए पूछा था कि भारत के विराट कोहली, पाकिस्तान के बाबर आज़म, इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन में किसका कवर ड्राइव ज्यादा बेहतर है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ करता रहता है. अक्सर वो क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर फैंस के लिए पोल (वोट) भी कराता रहता है. इसी क्रम में हाल ही में आईसीसी ने बेस्ट कवर ड्राइव के लिए पोल किया था. दरअसल, आईसीसी ने फैंस से एक पोल के जरिए पूछा था कि भारत के विराट कोहली, पाकिस्तान के बाबर आज़म, इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन में किसका कवर ड्राइव ज्यादा बेहतर है.

आईसीसी के इस पोल में फैंस ने विलियमसन और रूट के कवर ड्राइव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, लेकिन कोहली और बाबर आ़ज़म के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

कांटे की टक्कर में बाबर आज़म रहे विजेता

आईसीसी के इस पोल में जो रूट जो सिर्फ 1.1 प्रतिशत वोट मिले. वहीं केन विलियमसन को 7.1 प्रतिशत वोट मिले. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस पोल में 45.9 प्रतिशत वोट मिले जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को 46 प्रतिशत वोट मिले.

तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं कोहली 

रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के ही नाम है. कोहली के नाम टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक हैं. इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 70 शतक लगा चुके हैं.

पाकिस्तान की रन मशीन हैं बाबर आज़म

बाबर आज़म को पाकिस्तान की रन मशीन कहा जाता है. पिछले एक साल में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली से भी ज्यादा रन बनाए हैं. 77 वनडे मैचों में उनके नाम लगभग 56 की औसत से 3580 रन दर्ज हैं, जिसमें 12 शतक शामिल हैं. वहीं 30 टेस्ट में उनके नाम 2082 रन हैं. इसमें पांच शतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: कुलदीप यादव के लिए दुखी हैं वसीम जाफर, सोशल मीडिया पर लिखा दिल जीत लेने वाला पोस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget