एक्सप्लोरर

इस दिन होगा ICC चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान? भारत पर भी लिया जा सकता है बड़ा फैसला

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर नया अपडेट सामने आया है. टूर्नामेंट से संबंधित एक मीटिंग भी करवाई जा सकती है.

ICC Delegation to Visit Pakistan Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, जो अगले साल फरवरी-मार्च महीने में खेला जाएगा. अब आईसीसी अधिकारियों की एक टीम 10-12 नवंबर तक पाकिस्तान में टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने वाली है. एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल टूर्नामेंट में भाग ले रहे देशों को भेजा जा चुका है. आईसीसी के ये अधिकारी तैयारियों के अलावा लॉजिस्टिक्स संबंधित तैयारी को भी परखेंगे.

सूत्र अनुसार 11 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी से संबंधित एक कार्यक्रम होना है जिसमें क्रिकेटरों समेत कई बड़े अधिकारियों के शामिल होने का अनुमान है. इसी कार्यक्रम के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल पर मुहर लगाई जा सकती है. इससे पहले सितंबर महीने में आईसीसी के कुछ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पाकिस्तान पहुंचे थे. एक तरफ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए कमर कस चुका है, लेकिन भारत का रुख अब भी सामने नहीं आया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगा या नहीं.

पाकिस्तान द्वारा ICC को भेजे गए शेड्यूल अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी और 10 मार्च को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. टूर्नामेंट के मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे. फाइनल समेत 7 मैच लाहौर में खेले जाएंगे, वहीं कराची में दोनों ग्रुप के पहले मैच और पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दूसरी ओर रावलपिंडी के मैदान में दूसरे सेमीफाइनल समेत 5 मैच खेले जाएंगे.

शेड्यूल अनुसार भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में खेले जाने हैं. टीम इंडिया को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड के साथ दूसरी भिड़ंत 23 फरवरी और ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच 1 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला भारत सरकार को लेना है.

यह भी पढ़ें:

RCB से रिलीज होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल का पहला रिएक्शन सामने आया, बोले - मेरा सफर खत्म...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget