एक्सप्लोरर

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ICC ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल रिजर्व डे को ठुकराया

गुरुवार को इन दोनों मुकाबलों के दौरान बारिश की आशंक जताई गई है और अगर बारिश के कारण दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रद्द होते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड फाइनल में जगह बनाने से चूक जाएंगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उसने महिला टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने का अनुरोध किया था. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. हालांकि गुरुवार को इन दोनों मुकाबलों के दौरान बारिश की आशंक जताई गई है और अगर बारिश के कारण दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रद्द होते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड फाइनल में जगह बनाने से चूक जाएंगी. ऐसे में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएंगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आईसीसी से महिला टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने का अनुरोध किया था, जिसे क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने खारिज कर दिया है. रॉबर्ट्स ने रेडिया स्टेशन सेन से कहा, "हमने इस बारे में पूछा था और यह खेलने की परिस्थितियों के अनुसार बिल्कुल भी नहीं है. हम इसका सम्मान करते हैं, क्योंकि हमने पहले भी यही बात कही थी कि हम ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट करा चुके हैं." इस बीच, आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, "आईसीसी टी-20 विश्व कप एक छोटा सा टूर्नामेंट है जहां रिजर्व डे का प्रावधान सिर्फ फाइनल मुकाबले के लिए रखा जाता है. अगर किसी और मुकाबले के लिए इसको रखा जाता है तो इससे टूर्नामेंट लंबा खिंच जाएगा." उन्होंने कहा, "मैच को बारिश या किसी और वजह से रद्द करना पड़े तो ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम आगे बढ़ती है." आईसीसी के इस फैसले से अब साफ है कि अगर सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश या किसी अन्य कारण से मैच रद्द होते हैं तो फिर अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि ग्रुप मैचों में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget