एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: आईसीसी बोर्ड टी20 विश्व कप को टालने पर कर सकती है विचार

दुनिया भर में कोरोना संकट बना हुआ है. कोरोना महामारी को देखते हुए आईसीसी के बोर्ड सदस्यों की बैठक 28 मई को हो सकती है. वहीं आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य का कहना है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को टालने का फैसला लिया जा सकता है.

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को 2022 तक टालने पर विचार कर सकता है. आईसीसी के बोर्ड सदस्यों की 28 मई को बैठक होने वाली है और बोर्ड के एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट को टालने पर विचार कर सकता है. बोर्ड के इस सदस्य के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप पर संशय बरकरार है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर सकता है.

आईसीसी के इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रस्तावित है. आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले क्रिकेट समिति की बैठक है जिसमें गेंद पर पसीना और लार लगाने सहित कई परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी. उम्मीद है कि क्रिस टेटली की अध्यक्षता वाली आईसीसी की प्रतियोगिता समिति कई विकल्प पेश करेगी. बोर्ड के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हम आईसीसी की प्रतियोगिता समिति से तीन विकल्पों की उम्मीद कर रहे हैं. पहला विकल्प 14 दिन के पृथकवास के साथ विश्व टी 20 विश्व कप का आयोजन हो जिसमें दर्शकों की अनुमति है.

इसमें दूसरा विकल्प है कि मैच खाली स्टेडियम में हो. तीसरा विकल्प है कि टूर्नामेंट को 2022 के लिए स्थगित कर दिया जाए. बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शशांक मनोहर के लिए दो महीने के विस्तार पर भी चर्चा होगी लेकिन मुख्य रूप से ध्यान टी 20 विश्व कप पर फैसला करने पर होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उनके मौजूदा और पूर्व शीर्ष खिलाड़ी भारत के साथ टेस्ट श्रृंखला करने पर जोर दे रहे है जिसे नवंबर दिसंबर में खेला जाना है. यह श्रृंखला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर टी20 विश्व कप को 2022 तक टाला जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बहुत दुखी नहीं होगा. आईसीसी सदस्यों से बना है. यदि सदस्य यह तय करते हैं कि द्विपक्षीय श्रृंखला अधिक महत्वपूर्ण है, तो आप इसे खारिज नहीं कर सकते है. बोर्ड के इस सदस्य ने कहा, ‘‘आईसीसी को थोड़ी वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह एक अल्पकालिक समस्या है. अगर टूर्नामेंट 2022 में होता है, तो उसे को कोई खास घाटा नहीं होगा.’’ टी20 विश्व कप टलने का मतलब यह भी होगा कि चका-चौंध से भरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन की संभावना बनेगी.

भारतीय टीम आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर टूर्नामेंट अपने निर्धारित समय पर होता है तो बड़ी संख्या में लोगों को पृथकवास पर रहना होगा. इसमें 16 टीमें के खिलाड़ी और अधिकारी के अलावा टेलीविजन सदस्य और अन्य जरूरी स्टाफ शामिल है. यह काफी जटिल और महंगा साबित होगा.

ये भी पढ़े.

सौरव गांगुली में है आईसीसी अध्यक्ष बनने की काबलियत, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया दावा

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर राशीद ने विराट कोहली की बजाए बाबर आजम को तरजीह दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget