एक्सप्लोरर

आईसीसी बेस्ट प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए शेफाली वर्मा हुईं नॉमिनेट, इन खिलाड़ियों का नाम भी शामिल

शेफाली वर्मा ने हाल ही में टेस्ट डेब्यू के दौरान इतिहास रचा. शेफाली वर्मा टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं.

भारत की आक्रामक युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी के महीने के बेस्ट खिलाड़ी के लिए नॉमिनेट किया गया है. शेफाली के अलावा ऑलराउंडर स्नेह राणा का नाम भी इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का नाम इस अवार्ड के लिए भेजा गया है.

17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ते हुए 96 और 63 रन की पारी खेली. शेफाली वर्मा को अपने डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था.

शेफाली डेब्यू टेस्ट दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनी. उनका पहली पारी का स्कोर डेब्यू करते हुए किसी भारतीय महिला का सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे में 85.50 के स्ट्राइक रेट से 59 रन भी बनाए.

जेमीसन का नाम भी शामिल

आलराउंडर स्नेह ने भी ब्रिस्टल में यादगार टेस्ट डेब्यू करते हुए दूसरी पारी में 154 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए जिससे भारतीय टीम फालोआन खेलते हुए मैच ड्रॉ कराने में सफल रही. उन्होंने इंग्लैंड की पारी में 131 रन देकर चार विकेट भी चटकाए. उन्होंने इसी टीम के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

पुरुष वर्ग में कॉनवे ने जून में लार्ड्स में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने अगले दो टेस्ट में दो अर्धशतक जड़े जिसमें भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी शामिल है. उन्होंने 63.16 की औसत से 379 रन बनाए. डिकॉक वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर आफ द सीरीज बने. उन्होंने पहले टेस्ट में नाबाद 141 और दूसरे टेस्ट में 96 रन बनाए. 

जेमीसन विश्व टेस्ट चैंपियन फाइनल में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. उन्होंने मैच में 61 रन देकर सात विकेट चटकाए. उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दोनों पारियों को आउट करने के अलावा रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत को भी आउट किया. उन्होंने जून में दो टेस्ट में 17.40 के औसत से 10 विकेट चटकाए.

दिलीप कुमार के निधन पर खेल जगत में शोक, सचिन ने कहा- आपके जैसा कोई और नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget