एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'जो रूट को बैजबॉल स्टाइल में नहीं खेलना चाहिए', जानें ईयान चैपल ने क्यों कही यह बात

Joe Root: भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में रूट 6 पारियों में महज 77 रन बना पाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत महज 12.83 का रहा है.

Ian Chappell On Joe Root: राजकोट टेस्ट में 434 रन की विशाल हार के बाद इंग्लैंड टीम हर ओर से आलोचनाओं के घेरे में है. सबसे ज्यादा सवाल इंग्लिश टीम की गेम स्टाइल यानी 'बैजबॉल' पर उठ रहे हैं. इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ईयान चैपल ने तो दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट को बैजबॉल स्टाइल छोड़ने की ही सलाह दे डाली है. उन्होंने कहा है कि रूट को बैजबॉल छोड़कर अपने स्वाभाविक अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए.

ईयान चैपल ने 'नाइन वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत में कहा, 'स्वाभाविक अंदाज में खेलते हुए रूट का रिकॉर्ड लाजवाब रहा है. वह सामान्य तौर पर ही बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाने के लिए पहचाने जाते रहे हैं. मुझे नहीं पता अचानक उन्होंने अपने खेलने का तरीका क्यों बदला. मुझे नहीं लगता उन्हें पूर्व निर्धारित शॉट्स खेलने चाहिए.'

चैपल ने कहा, 'आपको परिस्थितियां देखते हुए और सामने कौन गेंदबाजी कर रहा है, इसे देखते हुए बल्लेबाजी करनी होगी. कुछ गेंदबाजों के सामने तो आप तेजी से रन बना सकते हैं लेकिन अगर सामने बहुत अच्छा गेंदबाज हो और वह बहुत अच्छा स्पेल डाल रहा हो तो आपको सोच विचार के साथ और पूरी तैयारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए.'

चैपल ने क्यों कही यह बात?
राजकोट टेस्ट में जो रूट दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन तभी उन्होंने बुमराह की एक गेंद को रिवर्स रैंप शॉट के जरिए बाउंड्री पर भेजना चाहा और वह कैच आउट हो गए. इस पूरी सीरीज में अब तक रूट तेजी से रन बनाने के चक्कर में ही आउट हुए हैं. वह तीन मैचों की 6 पारियों में महज 12.83 की औसत से 77 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर भी केवल 29 ही रहा है. यही कारण है कि ईयान चैपल उन्हें बैजबॉल छोड़कर अपने स्वाभाविक अंदाज में क्रिकेट खेलने की सलाह देते नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'आजकल के बच्चे', रोहित शर्मा की इंस्टा स्टोरी में दिखे यशस्वी, सरफराज और ध्रुव; कप्तान ने यंग टैलेंट को ऐसे सराहा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget