एक्सप्लोरर

टॉप-5 पहले से पक्के! पेस अटैक भी लगभग कंफर्म; शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में कैसे होंगे फिट? यहां जानें

Asia Cup India Squad Announcement: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों की एंट्री होगी? क्या टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम में फिट किया जा सकता है?

2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टी20 टीम का एक नया युग शुरू हुआ. गौतम गंभीर हेड कोच बने तो उन्होंने कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंप दी और युवाओं को मौका दिया. पिछले लगभग एक साल में ये युवा टीम कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. मगर अब एशिया कप 2025 के स्क्वाड (Asia Cup India Squad Announcement) में कुछ हाई-प्रोफाइल नामों की एंट्री होने की अटकलें हैं, जिनमें से एक नाम शुभमन गिल का भी है. चूंकि टी20 का टीम कॉम्बिनेशन पिछले एक साल में काफी अच्छा रहा है, ऐसे में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में फिट करना चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के लिए एक जटिल समस्या बन सकती है.

टॉप-5 पहले से पक्के

टी20 टीम के पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखें तो टॉप-5 खिलाड़ी लगभग पक्के लग रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया है, जो पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू से लेकर अब तक 17 मैचों में 535 रन जड़ चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 193 का है और साथ ही उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं. वहीं कप्तान और कोच का फुल सपोर्ट मिलने से संजू सैमसन ने अभिषेक के साथ मिलकर भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने का काम किया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को छोड़ दिया जाए, तो सैमसन उससे पहले बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे थे.

वैसे तो नंबर-3 सूर्यकुमार यादव के पास था, लेकिन तिलक वर्मा ने इस क्रम पर बहुत बढ़िया करके दिखाया है. तिलक का नंबर-3 पर औसत 55.38 का है. वहीं कप्तान सूर्या टी20 रैंकिंग में दुनिया के छठे नंबर के बल्लेबाज हैं. वहीं पांचवें क्रम पर हार्दिक पांड्या होंगे, जिनका अनुभव और बॉलिंग में योगदान बेहद अहम साबित होता आया है. कुल मिलाकर देखें तो संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जगह टॉप-5 में लगभग पक्की है.

गेंदबाजी लाइन-अप भी लगभग कंफर्म

रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह की टी20 टीम में वापसी तय लग रही है. वहीं अर्शदीप सिंह टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और टी20 टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक बने रहे हैं. तीसरे पेसर मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. वहीं 2024 में टीम इंडिया में वापसी के बाद वरुण चक्रवर्ती 12 मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं, इसलिए वो प्लेइंग इलेवन में जगह के पूरे हकदार हैं. अक्षर पटेल टी20 टीम के उपकप्तान हैं और स्पिन ऑलराउंडर का रोल अदा कर सकते हैं.

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट होंगे शुभमन गिल

टीम में पहले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. चूंकि शुभमन गिल टॉप-ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, लेकिन टॉप-5 के कॉम्बिनेशन के साथ फिलहाल छेड़छाड़ करना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऊपरी क्रम के पांचों खिलाड़ी निरंतर अच्छा करते आए हैं. यहां स्लॉट खाली हो सकता है तो वो है रिंकू सिंह का, जो फिनिशर का रोल निभाने के लिए 5, 6 और 7 नंबर पर बैटिंग करते रहे हैं.

अब सवाल है कि रिंकू को बाहर कर भी दिया, तो गिल मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के आदी नहीं हैं. वहीं श्रेयस अय्यर भी स्क्वाड में आ जाते हैं तो उन्हें कैसे प्लेइंग इलेवन में लाया जाएगा. फिलहाल सारे समीकरण यही इशारा करते हैं कि गिल या तो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करें, या उनके कारण टॉप-5 के मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ की जाए.

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम पर कराया गया काला जादू, पाकिस्तानी मौलाना ने बताया क्यों नहीं बन रहे रन; वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget