एक्सप्लोरर

कैसे पृथ्वी शॉ ने BCCI को घुटने टेकने पर कर दिया मजबूर

नाडा यानी की नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के नए नियम के तहत खिलाड़ियों को अब हर दिन 1 घंटा निकालना ही होगा. अगर वो इसमें 3 बार फेल हो जाते हैं तो उन्हें 2 सालों के लिए बैन कर दिया जाएगा. इस लिस्ट में टॉप के खिलाड़ी शामिल होंगे जिसमें धोनी, विराट और रोहित का नाम है. इन खिलाड़ियों के दरवाजे पर कभी भी नाडा के अधिकारी दस्तक दे सकते हैं.

पृथ्वी शॉ एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें शुरू से ही सचिन की तरह बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज कहा जाता रहा है. शॉ के भीतर सचिन की तरह भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन करने का दमखम भी है और ऐसा वो एक बार कर भी चुके हैं. लेकिन शायद मुंबई के इस बल्लेबाज ने जैसा सोचा था वैसा इनके साथ हुआ नहीं. पृथ्वी शॉ के विवाद को देखते हुए स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के पास बीसीसीआई से अपनी पुरानी लड़ाई को शुरू करने का एक बार फिर मौका मिल गया है. शॉ को फिलहाल 15 नवंबर तक क्रिकेट से बैन कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने एक ऐसे कफ सिरप का सेवन किया था जो प्रतिबंधित पदार्थ है और जिसे वाडा (वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी) ने बैन किया हुआ है. इस दौरान शॉ पर 8 महीने की बजाय पूरे दो साल का बैन लग सकता था लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्योंकि एक तरह से बीसीसीआई ने खुद केस को हैंडल किया, सजा का एलान किया, खुद केस पर निर्णय लिया और क्रिकेटर को 8 महीने क्रिकेट से दूर भी किया. इसके बाद मीडिया में विवाद पहुंचा जिसका नतीजा ये हुआ कि स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को अब कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं. शुक्रवार की सुबह बीसीसीआई सीईओ और ऑफिशियल्स ने इस बात पर मोहर लगाते हुए कहा कि नाडा (नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी) अब क्रिकेटर्स का टेस्ट करेगी और बीसीसीआई उस प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी जैसे सभी नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन फॉलो करती हैं. क्या है इसका मतबल? नाडा के नियम के अनुसार अब अधिकारी टॉप खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के दरवाजे पर किसी भी समय दस्तक दे सकते हैं. वहीं इसके बाद अब टॉप के खिलाड़ियों को सुबह 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक नाडा को एक घंटा देना ही होगा. वो कहीं भी रहें उन्हें ऐसा करना ही होगा. इन खिलाड़ियों को नाडा को इस बात की भी जानकारी देनी होगी वो भारत के भीतर ही ट्रेवल कर रहे हैं या विदेश जा रहे हैं. नाडा के अधिकारी टेस्ट के लिए आ भी सकते हैं और नहीं भी लेकिन क्रिकेटर्स को इनके लिए अपना एक घंटा निकालन ही होगा. इस दौरान अगर नाडा के अधिकारी आते हैं और खिलाड़ियों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाती है या फिर उनकी जानकारी गलत होती है तो उसे एक 'चूक' के तौर पर गिना जाएगा. ऐसे में अगर खिलाड़ियों से 3 चूक होता है तो उन्हें सीधे 2 सालों के लिए बैन कर दिया जाएगा. हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है क्योंकि दुनिया के टॉप खिलाड़ी यानी की रॉजर फेडरेर, यूसेन बोल्ट, माइकल फेल्प्स और रोनाल्डो को भी उनकी एंटी डोपिंग एजेंसी टेस्ट करती हैं. बता दें कि ये वाडा के नियम है जिसके अनुसार हर देश, हर खेल और हर खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है. इसकी मदद से एक खेल को डोपिंग फ्री बनाया जाता है. इससे पहले क्रिकेटर्स को बड़े इवेंट जैसे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही टेस्ट किया जाता था. वहीं अब ये भी कहा जा रहा है कि इस नए नियम के बाद क्रिकेट को अब ओलंपिक में भी शामिल किया जा सकता है. इसपर आईसीसी भी पहले अपना बयान दे चुकी है. महिला क्रिकेट को पहले ही कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में शामिल किया जा चुका है. जिसे देखते हुए अब ये कहा जा सकता है कि टीम मेडल ला सकती है. नए नियम के तहत क्रिकेटर्स को अब और चौंकन्ना रहना होगा. एक गलती और क्रिकेटर्स दो साल के लिए बैन हो सकते हैं. इससे टॉप के खिलाड़ी तो सीखेंगे ही साथ में युवा खिलाड़ियों को भी पहले से ही इससे सीख मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज
DPL फिक्सिंग मामले में आया नया अपडेट, DDCA का दावा; BCCI को दे दी थी जानकारी
DPL फिक्सिंग मामले में आया नया अपडेट, DDCA का दावा; BCCI को दे दी थी जानकारी
टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज, नंबर-1 पर PAK के अबरार अहमद
टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज, नंबर-1 पर PAK के अबरार अहमद
दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार
दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार

वीडियोज

चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पहला बयान
SIR प्रक्रिया पर सवालों के बीच ECका बड़ा स्पष्टीकरण
Baseer Ali का Roadies Contestant से Gang Leader तक सफर, OGs vs NewGs पर खुलकर बोले
Samay Raina और Medha Shankr की शादी की अफवाहों पर दोनों का मजेदार जवाब, December में नहीं होंगे फेरे
Bigg Boss 20 में Qazi Touqeer और Rhiti Tiwari का जोरदार क्लैश, बहस पहुंची गाली-गलौज तक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब अल मंदेब, क्या है अभी स्थिति, खुला है या बंद है, क्या सऊदी तेल गुजर रहे हैं
बाब अल मंदेब, क्या है अभी स्थिति, खुला है या बंद है, क्या सऊदी तेल गुजर रहे हैं
पटना में होगी मां सीता महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
पटना में होगी मां सीता महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
Asian Games 2026: दूसरे गोल्ड से चूका भारत, बैडमिंटन टीम की सेमीफाइनल में हार; मिला ब्रॉन्ज
दूसरे गोल्ड से चूका भारत, बैडमिंटन टीम की सेमीफाइनल में हार; मिला ब्रॉन्ज
SIR प्रक्रिया पर बवाल के बीच चुनाव आयोग का जवाब- 'सभी काम कानून के मुताबिक'
SIR प्रक्रिया पर बवाल: EC ने कहा- विचारों में मतभेद का मतलब नहीं टकराव, सहमति से सभी फैसले
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
ECI SIR Row LIVE: EC विवाद पर बोलीं ममता - गिरफ्तार हों ज्ञानेश कुमार, BJP ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
Live: ममता बनर्जी बोलीं - गिरफ्तार हों ज्ञानेश कुमार, BJP ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
Embed widget