एक्सप्लोरर

Indian Team: सालों से बाहर चल रहे इस स्टार गेंदबाज़ की टीम इंडिया में होगी एंट्री, गौतम गंभीर करेंगे बड़ा बदलाव!

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया के अंदर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गंभीर सालों से बाहर चल रहे स्टार गेंदबाज़ को टीम के सेटअप में शामिल कर सकते हैं.

Gautam Gambhir Indian Cricket Team: गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को हाल ही में टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था. बतौर हेड कोच गंभीर का पहला असाइनमेंट श्रीलंका दौरा होगा, जहां तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया था. अब गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

गंभीर के कार्यकाल में ऐसे खिलाड़ियों की भी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, जो कई सालों से बाहर चल रहे हैं. इस लिस्ट में स्टार तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी शामिल हैं. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके नवदीप ने करीब तीन साल पहले अपना आखिरी मैच खेला था. अब गंभीर के कार्यकाल में सैनी की किस्मत चमक सकती है. 

दरअसल गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने कहा कि वह खिलाड़ियों में से बेस्ट निकलवाने की काबीलियत रखते हैं. न्यूज़ एजेंसी 'पीटीआई' से बात करते हुए गंभीर के कोच ने कहा कि वह नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को चुन सकते हैं. 

संजय भारद्वाज ने कहा, "वह कुलदीप यादव और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को इंडियन सेटअप में चुन सकते हैं. वह उनके उत्पाद हैं." बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत के लिए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अहम योगदान दिया था. कुलदीप बीते कुछ वक़्त से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. कुलदीप ने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेला था. 

नवदीप सैनी ने 2021 में खेला आखिरी मैच 

गौरतलब है कि नवदीप सैनी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. 2021 के बाद उन्हें अब तक टीम इंडिया में दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. 

सैनी अब तक 02 टेस्ट, 08 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 4 पारियों में उन्होंने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे की 8 पारियों में बॉलिंग करते हुए भारतीय पेसर ने 6 विकेट अपने नाम किए. वहीं टी20 इंटरनेशनल की 9 पारियों में उन्होंने 18.07 की औसत से 13 विकेट लिए और इस दौरान 7.15 की इकॉनमी से रन खर्चे. टी20 इंटरनेशनल में सैनी का बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/17 का है. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: दोस्त दोस्त ना रहा... देखें कैसे बल्लेबाज़ का दुश्मन बना साथी खिलाड़ी, खुद करवा दिया आउट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget