एक्सप्लोरर

34 साल बाद हरमनप्रीत के बल्ले से दिखी कपिल वाली 'पारी'


34 साल बाद हरमनप्रीत के बल्ले से दिखी कपिल वाली 'पारी

नई दिल्ली: कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है. 34 साल बाद एक बार फिर हकीकत की जमीन पर ये साबित हुआ. लंदन में हो रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने 171 रनों की नाबाद पारी खेली, 34 साल पहले 1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान कपिल देव ने भी नाबाद 175 रनों की ही एतिहासिक पारी खेली थी. 


साल 1983 में जब भारतीय टीम ने पहला विश्वकप खिताब जीता था. तब कपिल की वो पारी भी विश्व कप के खिताबी दौड़ में बने रहे के लिए बेहद जरूरी थी, हरमनप्रीत की पारी की बदौलत महिला टीम अब खिताब से एक कदम दूर है. 


हरमनप्रीत ने महज़ 115 गेंदों पर 171 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 20 चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.69 का रहा. वहीं कपिल ने जो पारी खेली थी उसमें उन्होंने 138 गेंदों पर 175 रन बनाए थे. इसके साथ ही दोनों के बल्ले से ये पारी लॉर्ड्स के मैदान पर ही निकली. 


लेकिन वो दौर भी भारतीय पुरूष क्रिकेट का ऐसा दौरा था जब टीम इंडिया खुद को पहचान बनाने के लिए लड़ रही थी. अब महिला टीम के साथ भी कुछ ऐसा ही है. महिला क्रिकेट टीम को अगर अपनी पहचान बनानी है तो उसे ये विश्वकप खिताब जीतना होगा. जिससे भारतीय महिला क्रिकेट, विश्व क्रिकेट में एक अलग मकाम पर पहुंच जाएगा. 


34 साल बाद हरमनप्रीत के बल्ले से दिखी कपिल वाली 'पारी

1983 विश्वकप में कपिल देव की उस पारी से भारतीय टीम में एक भरोसा जगा कि टीम विश्वकप में अच्छा कर सकती है, और हुआ भी कुछ ऐसा ही कि टीम इंडिया ने विश्वकप फाइनल में वेस्टइंडीज़ को हराकर खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया. 


अब ऐसी ही कुछ उम्मीद महिला टीम इंडिया के साथ भी है. साल 2005 में विश्वकप खिताब जीतने से चूकी टीम इंडिया. इस बार वो गलती दोहराना नहीं चाहेगी. फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर इंग्लैंड के साथ है और इस बार जीत के साथ भारतीय महिला खिलाड़ी पूरे देश को ये बताना चाहेंगी कि 'म्हारी छोरियां,छोरो से कम ना हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget