एक्सप्लोरर

T20I Rankings: ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने हार्दिक पांड्या को दिलाया नया मुकाम, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इसके बाद उन्होंने 17 गेंद पर 33 रन की ताबड़तोड़ पारी भी खेली थी.

T20I All-Rounder Rankings: एशिया कप (Asia Cup) में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से दमदार खेल दिखाने का फायदा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मिल गया है. टी20 इंटरनेशनल में वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. वह यहां पांचवें पायदान पर हैं. उन्होंने पूरे आठ स्थानों की छलांग लगाई है. टॉप-10 ऑलराउंडर्स में वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. इसी तरह बल्लेबाजों के टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव और गेदंबाजों के टॉप-10 में भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है.

पिछले साल हुए टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर थे. इंटरनेशनल रैंकिंग्स में उनका नाम दूर-दूर तक नहीं था. लेकिन IPL 2022 में उन्होंने वापसी की और फिर एक के बाद एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी ऑलराउंडर रैंकिंग्स में सुधार करते गए. ताजा ICC टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग्स में अब वह टॉप-5 में आ गए हैं.

टॉप पर हैं मोहम्मद नबी
टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग्स में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (257) टॉप पर हैं. यहां दूसरे पायदान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (245) मौजूद हैं. तीसरे नंबर पर मोईन अली (221), चौथे स्थान पर ग्लैन मैक्सवेल (183) काबिज है. हार्दिक पांड्या के यहां 167 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में बाबर आजम टॉप पर बरकरार
बाबर आजम 810 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग्स में टॉप पर बरकरार हैं. उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (796) यहां दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (792) तीसरे पायदान पर और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम (792) भी इतने ही पॉइंट्स के साथ चौथे क्रम पर मौजूद हैं. पांचवां स्थान डेविड मलान (731) का है.

गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार टॉप-10 में
टी20 इंटरनेशनल बॉलर्स रैंकिंग्स में भारत से भुवनेश्वर कुमार एकमात्र गेंदबाज हैं, जो टॉप-10 में शामिल हैं. वह आठवें पायदान पर हैं. यहां पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड (792) काबिज है. तबरेज शम्सी (716) दूसरे क्रम पर, राशिद खान (708) तीसरे स्थान पर, आदिल राशिद (702) चौथे पायदान पर और एडम जम्पा (698) पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL: अपनी पसंद का कैमरा एंगल चुन पाएंगे दर्शक, दोस्तों के साथ ऐसे कनेक्ट होकर ले सकेंगे लाइव मैच का मजा

Asia Cup 2022: हांगकांग से है टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराएगा पाकिस्तान, दावे पर मुंह छुपाकर हंसने लगा पाकिस्तानी दिग्गज; देखें वीडियो
सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराएगा पाकिस्तान, दावे पर मुंह छुपाकर हंसने लगा पाकिस्तानी दिग्गज
Pakistan and New Zealand: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच, जानें अब आगे क्या होगा
बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच, जानें अब आगे क्या होगा
T20 World Cup Live Streaming: आज भारत समेत इन 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए दोनों मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
आज टी20 वर्ल्ड कप भारत समेत इन 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए दोनों मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा पर फिर बरसे मोहम्मद आमिर, खराब फॉर्म को लेकर कसा तंज
अभिषेक शर्मा पर फिर बरसे मोहम्मद आमिर, खराब फॉर्म को लेकर कसा तंज

वीडियोज

PM Modi In Meerut: 55 मिनट में 82 KM का सफर...जानें नमो भारत कॉरिडोर की खास बातें | Meerut Metro
PM Modi In Meerut: दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में..PM आज करेंगे नमो भारत–मेरठ मेट्रो का शुभारंभ
Global tariff: Donlad Trump ने फिर बढ़ाया टैरिफ, भारत पर क्या पड़ेगा असर? | PM Modi | Breaking
sansani: साजन की बेवफा का खूनी खेल | crime | love
UP News: एक छोटी सी चूक… और जान पर बन आई! Mainpuri का डरावना हादसा | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के खात्मे की तैयारी? ट्रंप की टेबल पर पहुंचा ईरान के सुप्रीम लीडर अटैक का प्लान
खामेनेई के खात्मे की तैयारी? ट्रंप की टेबल पर पहुंचा ईरान के सुप्रीम लीडर अटैक का प्लान
आज मिलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत की सौगात, कितनी होगी स्पीड और कहां-कहां रुकेंगी, जानें सबकुछ
आज मिलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत की सौगात, कितनी होगी स्पीड और कहां-कहां रुकेंगी, जानें सबकुछ
लिवर कैंसर के इलाज के बीच अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये दिक्कत, हॉस्पिटल में होना होगा एडमिट
लिवर कैंसर के इलाज के बीच अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये दिक्कत, हॉस्पिटल में होना होगा एडमिट
Watch: 'लग रहा है जैसे शादी...', एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का मजाकिया अंदाज, विराट कोहली की भी छूटी हंसी
Watch: 'लग रहा है जैसे शादी...', एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का मजाकिया अंदाज, विराट कोहली की भी छूटी हंसी
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
यूपी: मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में भीषण आग, 25 साल पुरानी कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
यूपी: मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में भीषण आग, 25 साल पुरानी कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
फोन पे पर बिना पिन डाले होगा 5000 तक का पेमेंट, होने वाला है ये बड़ा बदलाव
फोन पे पर बिना पिन डाले होगा 5000 तक का पेमेंट, होने वाला है ये बड़ा बदलाव
Embed widget