एक्सप्लोरर

Harbhajan Retirement: हरभजन सिंह के संन्यास के एलान से 'इमोशनल' हुए द्रविड़ और कोहली, BCCI ने शेयर किया वीडियो 

Harbhajan Singh News: हरभजन सिंह ने करीब 23 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला, जिसमें 700 से ज्यादा विकेट चटकाए. वे दुनिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शुमार हैं. 

BCCI: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया के सबसे सफल स्पिनर्स में शुमार हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शुक्रवार को क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. हरभजन सिंह ने करीब 23 साल तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से धूम मचाई. उनके संन्यास की खबर के बाद क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज अपने-अपने अंदाज में हरभजन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और विराट कोहली (Virat Kohli) इस एलान के बाद भावुक नजर आए. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए स्टार स्पिनर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. 

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो 

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली हरभजन सिंह के लिए भावुक संदेश दे रहे हैं. बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर लिखा, "एक लीजेंड और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक! टीम इंडिया की तरफ से हरभजन सिंह को शानदार करियर के लिए बधाई." 

यह बोले राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ ने हरभजन सिंह की प्रतिभा और उनकी खेल भावना की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, "भज्जी  को ढेर सारी शुभकामनाएं. मैंने उन्हें 18 साल की उम्र में खेलते देखा था. उन्होंने पिछले 23 सालों में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो कुछ हासिल किया है वह बेमिसाल है. हरभजन ने हमेशा चुनौतियों को मुस्कुरा कर स्वीकार किया. एक शानदार फाइटर और महानतम खिलाड़ी हैं. उनके साथ खेलना सम्मान की बात है."

यह बोले विराट कोहली

विराट कोहली ने हरभजन सिंह को मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया और अपने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. कोहली ने कहा, " हमने भारत के लिए जो मैच खेले उन्हें हमेशा ध्यान रखूंगा. जब मैं टीम में आया तो आपने मुझे मार्गदर्शन दिया वह भी याद रहेगा. क्या आपने मुझे काफी सपोर्ट किया और हम मैदान के बाहर भी अच्छे दोस्त हैं. अपना ख्याल रखिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget