एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा से बोले हरभजन सिंह- मौजूदा टीम इंडिया में है एक कमी

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बात की जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने IPL, भारतीय क्रिकेट टीम, एमएस धोनी और कोरोनावायरस समेत कई मुद्दों पर बात की.

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा वक्त में कप्तान विराट कोहली और स्टार ओपनर रोहित शर्मा पर ही निर्भर है. जिस मैच में ये दोनों नहीं चलते, उसमें टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना मुश्किल हो जाता है. ये नजारा 2 महीने पहले न्यूजीलैंड में भी दिखा था. अब यही बात भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कही है. हरभजन ने रोहित शर्मा को ही टीम इंडिया की इस कमजोरी के बारे में बताया. कोरोनावायरस के कारण घरों में ही रहने को मजबूर हो चुके क्रिकेटर्स इन दिनों इंस्टाग्राम में लाइव चैट का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने साथी क्रिकेटरों से बात कर रहे हैं. ऐसे ही एक लाइव सेशन के दौरान गुरुवार 23 अप्रैल को हिटमैन रोहित शर्मा के साथ जुड़े ‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह. बातचीत के दौरान रोहित ने हरभजन से पूछा कि मौजूदा टीम में और उनके वक्त की भारतीय टीम में क्या समानताएं हैं. इसके जवाब में हरभजन ने कहा कि मौजूदा टीम में सिर्फ रोहित और विराट ही मैच विनर हैं. इनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता नहीं रखता.

'रोहित-विराट आउट, तो मैच हारता है भारत'

भज्जी ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर में विराट और रोहित आउट हो जाएं, तो टीम इंडिया 70 फीसदी मैच हार जाती है. हालांकि हरभजन ने माना कि इस टीम में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन टीम में सही मैच विनर नहीं हैं. अपने वक्त की भारतीय टीम के बारे में बोलते हुए हरभजन ने कहा कि उस वक्त की टीम में अगर टॉप ऑर्डर में कोई बल्लेबाज आउट हो भी जाता, तो भरोसा रहता था कि युवराज सिंह या राहुल द्रविड़ में से कोई मैच जिता देगा. हरभजन ने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि विराट और रोहित के अलावा वो एक अच्छे मैच जिताऊ खिलाड़ी बनते जा रहे हैं. वहीं रोहित ने भी राहुल की बैटिंग को शानदार बताते हुए कहा कि उनके साथ बैटिंग करते हुए बेहद मजा आता है क्योंकि वो बिना किसी परेशानी के अच्छे शॉट्स लगाते हैं.

47 के Sachin: साल 2002 में जब सचिन ने एक टैक्सी ड्राइवर से 'सीखी' क्रिकेट की ABCD

धोनी खेलना चाहते हैं IPL, लेकिन वो अब शायद ही कभी टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे: हरभजन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget