एक्सप्लोरर

47 के Sachin: साल 2002 में जब सचिन ने एक टैक्सी ड्राइवर से 'सीखी' क्रिकेट की ABCD

रिवर्स स्वीप: सचिन तेंदुलकर ने पोर्ट ऑफ स्पेन में दीप दासगुप्ता और ओपनर एसएस दास के साथ मिलकर एक टैक्सी के अंदर क्रिकेट की ABCD सीखी थी. ड्राइवर ने इस दौरान ये भी कहा था कि उसे सचिन और ब्रायन लारा पसंद हैं.

नई दिल्ली: सारी दुनिया को पता है कि सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है वहीं सभी लोग उनकी बल्लेबाजी के टेक्निकल पहलू से भी वाकिफ हैं. लेकिन शायद ही कोई इस बात को जानता है कि साल 2002 में सचिन ने वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में एक टैक्सी ड्राइवर से क्रिकेट की ABCD सीखी था. सचिन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में एबीपी न्यूज के सीनियर खेल पत्रकार कुंतल चक्रवर्ती एक ऐसी एक्सक्लूसिव स्टोरी से आपको वाकिफ करवाने जा रहे हैं जो 18 साल पुरानी है.

भारतीय क्रिकेट टीम उस दौरान वेस्टइंडीज के दौरे पर थी. पहला टेस्ट मैच 11 अप्रैल से गयाना में शुरू हो गया था जहां वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 501 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. ये मैच जॉर्जटाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. भारत ने जवाब में 7 विकेट खोकर 395 रन बनाए जहां सचिन ने 79 रनों की पारी खेली. ऐसे में मैच के आखिरी दिन खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और मैच को रोक दिया गया.

अगले मैच की शुरूआत 19 अप्रैल से होने वाली थी जो पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना था. टीम इंडिया 3 दिन पहले ही यहां पहुंच चुकी थी. 17 अप्रैल को जब अभ्यास सत्र खत्म हो गया तो सचिन तेंदुलकर ने ये फैसला किया वो बाहर लंच करने जाएंगे. सचिन ने ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता को भी अपने साथ ले जाने का फैसला किया. इस दौरान ओपनर एसएस दास भी लंच के लिए तैयार हो गए और फिर तीनों निकल पड़े. तीनों होटल के बाहर निकले और निकलते ही उन्होंने एक टैक्सी ली. इस दौरान सचिन फ्रंट सीट पर बैठे और बाकी दोनों खिलाड़ी पीछे वाली सीट पर.

दीप दासगुप्ता ने इस कहानी को बताते हुए कहा कि, ''सचिन ने टैक्सी ड्राइवर से बात करते हुए पूछा कि, यहां पर कौन सा खेल सबसे मशहूर है? ड्राइवर ने इंडीज लोकल भाषा में जवाब देते हुए कहा कि, इट्स क्रिकेट मैन. यानी की यहां क्रिकेट मशहूर है''. सचिन ने फिर कहा कि, सच में? इसके बाद सचिन ने ड्राइवर से कहा कि वो बेसबॉल के बारे में जानते हैं लेकिन उन्हें क्रिकेट के बेसिक नियमों के बारे में भी जानकारी नहीं है''.

दीप दासगुप्ता ने कहानी को आगे बताते हुए कहा कि, '' सचिन ने ड्राइवर को आगे कहा कि वो लोग अमेरिका के टूरिस्ट हैं. मास्टर ब्लास्टर ने इसके बाद ड्राइवर से कहा कि क्या वो पिचर, कैचर और बैटर जैसे शब्द से वाकिफ हैं? क्या क्रिकेट भी बेसबॉल की तरह होता है? सचिन दरअसल टैक्सी ड्राइवर के साथ मजाक कर रहे थे लेकिन ड्राइवर ने इसे सीरियस ले लिया. इसके बाद ड्राइवर ने सचिन को क्रिकेट का ABCD बताना शुरू किया कि कौन बल्लेबाज, कौन गेंदबाज और कौन फील्डर होता है. सचिन ने भी ड्राइवर की बात को एक अच्छे शिष्य की तरह सुना''.

बीच में सचिन ने टैक्सी ड्राइवर से ये भी पूछा कि, फिलहाल दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज कौन है? इसपर टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि सचिन और ब्रायन लारा, दोनों ही बेस्ट हैं. अब सचिन आगे देखते रहे लेकिन ड्राइवर अंत तक उन्हें पहचान नहीं पाया.

हालांकि यहां पीछे बैठे एसएस दास बार बार ये कोशिश कर रहे थे कि ड्राइवर को ये पता चल जाए की आगे वाली सीट पर बैठा शख्स सचिन ही है लेकिन सचिन ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया था और उसे मजाक ही रहने देने के लिए कहा था. बाद में अंत तक ड्राइवर सचिन को नहीं पहचान पाया. दीप ने आगे कहा कि, '' वो सफर हमारा तकरीबन 20 मिनट का था. सचिन ने अंत में ड्राइवर को पैसे दिए और तुरंत टैक्सी से बाहर निकल गए. अंत में हम तीनों ने जब अपने इस सफर को याद किया तो सभी जोर जोर से हंसने लगे''.

बता दें कि तीनों ने उस दोपहर शानदार लंच किया. सचिन ने उस मैच में बेहतरीन शतक जड़ा था और उन्होंने 260 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी जिसमें 14 चौके भी शामिल थे. भारत ने पहले इनिंग्स में 339 रन बनाए थे जहां टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को ये मैच 37 रनों से हरा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget