एक्सप्लोरर

David Miller Birthday: IPL में महज 38 गेंद पर शतक ठोक चुके हैं मिलर, ये हैं 'किलर-मिलर' की पांच लाजवाब पारियां

David Miller: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने साल 2012 में IPL डेब्यू किया था. वह इस टूर्नामेंट में कई लाजवाब पारियां खेल चुके हैं.

David Miller in IPL: डेविड मिलर (David Miller) आज 33 वर्ष के हो गए. भारत में उन्हें 'किलर-मिलर' के नाम से जाना जाता है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही उन्हें यह नाम दिया गया है. IPL में पहली बार वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल किए गए थे. 2012 में उन्होंने RCB के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था. इसके बाद से वह हर IPL का हिस्सा रहे हैं. IPL में 105 मैच खेल चुके इस फिनिशर ने कई बार दमदार पारियों से अपनी टीम को मैच जिताएं हैं. आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी 5 बेस्ट IPL की पारियां लेकर आए हैं..

1. IPL 2013 में RCB के खिलाफ शतक
IPL 2013 में डेविड मिलर लाजवाब लय में थे. इस सीजन में उन्होंने 59.71 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 164.56 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 418 रन जड़े थे. इस सीजन के एक मुकाबले में उन्होंने शतक भी जड़ा था. RCB के खिलाफ 191 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य चेज करते हुए मिलर ने महज 38 गेंद पर 101 रन की पारी खेली थी. यह पारी तब आई थी जब पंजाब अपने शुरुआती विकेट कम रन पर ही गंवा चुकी थी. IPL में मिलर की यह अब तक की सबसे बेस्ट पारी बनी हुई है.

2. IPL 2015 में SRH के खिलाफ 89 रन
IPL 2015 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 186 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में पंजाब ने अच्छी शुरुआत तो की लेकन विकेट भी लगातार गिरते रहे. ऐसे वक्त में मिलर ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन भी जुटाते रहे. वह अकेले अपनी टीम की ओर से डटे रहे और 55 गेंद पर 89 रन की पारी खेली. हालांकि यह मैच पंजाब जीत नहीं सकी.

3. IPL 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 80 रन की पारी
IPL 2013 के एक मैच में पुणे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 185 रन टांग दिए थे. जवाब में पंजाब की टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था. मिलर ने यहां मंदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब को मैच जीताया था. मिलर ने 41 गेंद पर 80 रन की पारी खेली थी.

4. IPL 2014 में राजस्थान के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक
मिलर ने IPL 2014 में राजस्थान के खिलाफ महज 19 गेंद पर फिफ्टी जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी. इस मैच में राजस्थान ने 192 रन का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में पंजाब का टॉप और मिडिल ऑर्डर  तेजी से रन नहीं बना पाया था. ऐसे में जरूरी रन रेट काफी बढ़ गया था. यहां मिलर ने आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी की और महज 19 गेंद पर 51 रन जड़कर अपनी टीम को मैच जिताया था.

5. IPL 2022 में चेन्नई के खिलाफ 94 रन की पारी
इस साल हुए IPL में डेविड मिलर ने चेन्नई से मिले 170 रन के लक्ष्य के जवाब में महज 51 गेंद पर 94 रन बना डाले थे. उनकी इस दमदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दिलाई थी. यह मैच मिलर ने अकेले दम पर जीताया था.

यह भी पढ़ें..

R Ashwin: दक्षिण अफ्रीका सीरीज से दूर क्लब क्रिकेट में धमाल मचा रहे आर अश्विन, 81 रन की पारी खेल टीम को दिलाई फाइनल में एंट्री

Asian Cup 2023 Qualifiers: मेजबानी में रहीं कमियां, भारत को मांगनी पड़ी कम्बोडिया से माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget